![]()
गणेश उत्सव के तहत सोमवार को अहियागंज स्थित श्री बिहारी जी मंदिर में ‘लक्ष्मणपुर के राजा’ का धूमधाम से आगमन हुआ हैं । नारायण दास गली स्थित मंदिर परिसर ढोल-नगाड़ों और गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा। श्री गणेश युवा मंडल की ओर से गणेश जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया जा रहा है। गणेश प्रतिमा के आगमन के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में उत्सव को लेकर भक्तों में खासा उत्साह रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर गणपति बप्पा के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजन के दौरान रोजाना सुबह और शाम भगवान गणेश की आरती की जाएगी। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां भी होंगी। शाम के समय मंडल की ओर से उत्सव के दौरान धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी की गई है। श्री गणेश युवा मंडल के महामंत्री आशुतोष शर्मा ने बताया कि गणेश उत्सव में श्रद्धालुओं की भागीदारी के साथ नियमित पूजा और आरती होगी। इस मौके पर अनिल गुप्ता, विशाल गोयल, रजत अग्रवाल, पुलक अग्रवाल, लाभम शर्मा, कार्तिकेय शर्मा, श्रेष्ठ वशिष्ठ, राकेश शर्मा, अनुराग शर्मा, अनुपम गौड़, उत्कर्ष शर्मा और महामंत्री आशुतोष शर्मा समेत मंडल के सदस्य शामिल हुए।
Source link
यहियागंज के बिहारी जी मंदिर में 'लक्ष्मणपुर के राजा'का आगमन:गणेश उत्सव के तहत ढोल-नगाड़ों से स्वागत, श्री गणेश युवा मंडल कर रहा आयोजन