पुलिस मुठभेड़ में दो लुटेरे घायल:गंगाघाट लूट केस के आरोपी थे, एक गिरफ्तार; 2.95 लाख नकद और आभूषण बरामद


उन्नाव के गंगाघाट थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने रविवार रात खुलासा कर दिया। पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो लुटेरों के पैर में गोली लगी, जबकि उनके एक साथी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 95 हजार रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन, सोने-चांदी के आभूषण और दो तमंचे बरामद किए हैं। 7 अगस्त को दर्ज हुई थी लूट की रिपोर्ट पुलिस के अनुसार, 7 अगस्त को वैशाली (किन्नर), पुत्री हरिशंकर, निवासी नई बस्ती डकारी कर्मी बिजालमऊ, थाना गंगाघाट ने लूट की तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए गंगाघाट पुलिस के साथ एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया था। सूचना पर पुलिस ने घेरा, बदमाशों ने की फायरिंग रविवार रात मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि लूट में शामिल बदमाश थाना क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रात करीब 9:25 बजे कानोड़िया पंप के आगे विकलांग स्कूल के गेट के अंदर दबिश दी। पुलिस के मुताबिक, मौके पर मौजूद दो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और वे घायल होकर गिर पड़े। वहीं, उनके तीसरे साथी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। फतेहपुर और कानपुर के रहने वाले हैं आरोपी पूछताछ में घायल बदमाशों की पहचान शईम उर्फ सोएब निवासी कोराई, थाना मलवां, फतेहपुर और शफीक उर्फ जग्गा निवासी घूमनगंज, थाना खागा, फतेहपुर के रूप में हुई। तीसरे आरोपी ने अपना नाम अली रजा उर्फ राजा निवासी बाबूपुरवा, कानपुर नगर बताया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने 6 अगस्त को गंगाघाट क्षेत्र में लूट की वारदात करना स्वीकार किया है। 2.95 लाख नकद और जेवरात बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2.95 लाख रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन, 315 बोर के दो तमंचे, दो खोखा कारतूस और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए। इसके अलावा सोने-चांदी के आभूषण भी मिले हैं। इनमें कंगन, चूड़ियां, झुमके, चेन, मंगलसूत्र, हार, अंगूठियां, पायल और ब्रेसलेट समेत अन्य आभूषण शामिल हैं। घायल बदमाश अस्पताल में भर्ती मुठभेड़ में घायल शईम उर्फ सोएब और शफीक उर्फ जग्गा को उपचार के लिए जिला अस्पताल उन्नाव भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। शईम के खिलाफ फतेहपुर और कानपुर नगर में आर्म्स एक्ट, लूट समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, शफीक उर्फ जग्गा के खिलाफ चोरी, नकबजनी, बरामदगी, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, गुंडा अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *