बीज विक्रेता का शव नहर में मिला:साथी गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर, सिर और चेहरा कुचला था, हत्या का आरोप

प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में एक बीज विक्रेता का शव नहर में मिला है। उनके साथ मौजूद एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया, जिसे प्रयागराज रेफर किया गया है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अकारीपुर गांव निवासी ओम प्रकाश पटेल (45)…

Read More

प्रतापगढ़ में बिना मुआवजा जमीन पर शुरू हुआ बाईपास निर्माण:गुस्साए किसानों ने प्रशासन के खिलाफ लगाए 'मुर्दाबाद' के नारे

प्रतापगढ़ के लालगंज तहसील क्षेत्र के बेलहा गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 बाईपास निर्माण को लेकर किसानों और प्रशासन के बीच विवाद गहरा गया है। प्रभावित किसानों का आरोप है कि उनकी कृषि भूमि का अधिग्रहण बिना किसी वैधानिक नोटिस या मुआवजे के किया जा रहा है, जबकि निर्माण कार्य जारी है। किसानों ने जिलाधिकारी से…

Read More

प्रभारी मंत्री ने ओमरौड़ा की रात्रि चौपाल में सुनीं समस्याएं:गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, बच्चों का अन्नप्राशन, स्कूल बैग बांटे

प्रतापगढ़ के प्रभारी मंत्री ने विकासखंड लक्ष्मणपुर की ग्राम पंचायत ओमरौड़ा में शनिवार रात 8 बजे रात्रि चौपाल में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार और स्कूली बैग का वितरण भी…

Read More

52 जमीन खरीदारों पर स्टांप चोरी का खुलासा:प्रतापगढ़ में10 करोड़ रुपये की कमी मिलने पर नोटिस जारी

प्रतापगढ़ में 52 जमीन खरीदारों द्वारा स्टांप शुल्क में लगभग 10 करोड़ रुपये की हेराफेरी का मामला सामने आया है। प्रशासन ने सभी संबंधित खरीदारों को नोटिस जारी किए हैं। यह खुलासा बीते मई माह में जनपद के पांच उप निबंधक कार्यालयों में हुए जमीन के बैनामों की समीक्षा के दौरान हुआ। मई माह में…

Read More

प्रतापगढ़ में बाइक खड़ी करने को लेकर हुआ झगड़ा:दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, पांच लोगो खिलाफ केस दर्ज

प्रतापगढ़ में बीच सड़क पर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के राजपाल टंकी चौराहे के पास हुई, जहां बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे और चप्पलें चलीं। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया…

Read More

प्रतापगढ़ में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर:युवक की मौत, एक घायल; तेरहवीं का कार्ड देकर लौट रहे थे घर

प्रतापगढ़ में मंगलवार दोपहर पृथ्वीगंज-दुर्गागंज रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान कोतवाली देहात…

Read More

युवक पर चाकू से हमला करने वाला गिरफ्तार:पुरानी रंजिश में वारदात को दिया था अंजाम, घायल का इलाज जारी

प्रतापगढ़ के बाघराय थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से गंभीर हमला किया गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घायल युवक का इलाज चल रहा है। बरबन का पूरा गांव निवासी राहुल सरोज ने पुलिस को तहरीर दी है। राहुल के अनुसार, आरोपी…

Read More

शादी समारोह में कॉफी मशीन फटी, किशोर की मौत:तेज धमाके से चपेट में आकर झुलसा, प्रतापगढ़ में इलाज के दौरान तोड़ा दम

प्रतापगढ़ में एक शादी समारोह के दौरान कॉफी मशीन फटने से 15 वर्षीय किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना रविवार को हुई थी। किशोर की मौत के बाद से परिवार में मातम पसरा है, और पूरे गांव में शोक का माहौल है। सोमवार दोपहर जब शव घर पहुंचा, तो परिजनों की…

Read More

पहली पत्नी ने पति समेत 8 पर दर्ज कराया केस:दहेज उत्पीड़न और दूसरी शादी का लगाया आरोप, जांच शुरू

प्रतापगढ़ के पट्टी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और दूसरी शादी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। पट्टी थाना क्षेत्र के रामकोला गांव निवासी पूनम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी रोकेश उर्फ सोनू से 17…

Read More

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजयुमो का प्रदर्शन:राहुल-अखिलेश के खिलाफ नारेबाजी, प्रतापगढ़ में पुतले फूंके

प्रतापगढ़ में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023’ के समर्थन में और कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं के पुतले फूंके और जमकर नारेबाजी की। भाजयुमो जिला अध्यक्ष अंशुमान सिंह के नेतृत्व में यह…

Read More