![]()
आजमगढ़ जिले में बाल श्रम एवं बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम के लिए थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग पुलिस और श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने मुबारकपुर कस्बा व बाजार में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मिठाई की दुकानों और रेस्टोरेंट में काम करते हुए पांच बाल श्रमिक चिन्हित किए गए। अभियान के दौरान टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। बाल श्रमिक मिलने पर उनके परिजनों को मौके पर बुलाया गया। साथ ही सेवायोजकों और परिजनों को बच्चों से श्रम नहीं कराने की कड़ी हिदायत दी गई। संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों के खिलाफ श्रम विभाग की ओर से नियमानुसार नोटिस जारी किया गया। संयुक्त टीम ने दुकानदारों और आमजन को बाल श्रम निषेध कानून के प्रति जागरूक किया। मिठाई की दुकानों, रेस्टोरेंट, ढाबों, बेकरी, ऑटोमोबाइल दुकानों और गैराज आदि स्थानों पर बाल श्रम निषेध से संबंधित पोस्टर भी चस्पा किए गए। इसके अलावा लोगों को आपातकालीन सहायता और बाल संरक्षण से जुड़े हेल्पलाइन नंबर 108, 112, 1090, 1930, 1098, 1076 और 181 की जानकारी दी गई। आम लोगों को जागरूक करना मकसद
आजमगढ़ एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के प्रभारी अभय राज मिश्रा ने बताया कि इस अभियान का मुख्य मकसद आम जनमानस को बाल श्रम के बारे में जागरूक करना है। इसके साथ ही होटल, ढाबों, मिठाई की दुकानों पर जिन नाबालिक बच्चों से काम कराया जा रहा है उसे रोकना है। जिससे कि बाल श्रम को रोका जा सके। जिला प्रशासन के साथ-साथ आम जनमानस से भी इस मामले में सहभागिता करने की अपीलकी जाती हैं।
Source link
आजमगढ़ में बाल श्रम के विरुद्ध चल अभियान:रेस्टोरेंट और मिठाई की दुकानों पर काम करने वाले पांच बाल श्रमिकों को किया गया चिन्हित