नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजयुमो का प्रदर्शन:राहुल-अखिलेश के खिलाफ नारेबाजी, प्रतापगढ़ में पुतले फूंके


प्रतापगढ़ में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023’ के समर्थन में और कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं के पुतले फूंके और जमकर नारेबाजी की। भाजयुमो जिला अध्यक्ष अंशुमान सिंह के नेतृत्व में यह प्रदर्शन बाबागंज स्थित कार्यालय से चौक घंटाघर तक जुलूस के रूप में निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने हाथों में प्लेकार्ड लिए हुए थे, जिन पर महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से जुड़े मुद्दे लिखे थे। उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और उनके पुतले भी जलाए। भाजयुमो पदाधिकारियों ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर किसी भी प्रकार की राजनीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सरकार की नीतियों का समर्थन करते हुए विपक्ष पर महिला मुद्दों को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। इस अवसर पर अविनाश सिंह, विकल पाण्डेय, चंद्र प्रताप, मनीष पांडेय, राहुल मौर्य, रुचि केसरवानी, यशोदा शुक्ला, खुशबू गुप्ता, नेहा गुप्ता, प्रमिला शुक्ला, पूनम इंसान, सुनीता सिंह, सोनी सिंह और भूमि तिवारी सहित बड़ी संख्या में महिला एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *