मोहन सेतु निर्माण की मांग पर सपा का प्रदर्शन:देवरिया में काम शुरू न होने पर जल सत्याग्रह की चेतावनी

देवरिया के बरहज क्षेत्र में मोहन सेतु के निर्माण कार्य को शुरू कराने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मोहन सेतु पर प्रदर्शन के बाद बरहज तहसील पहुंचकर तहसीलदार को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान…

Read More

बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती पर जिलाधिकारी से शिकायत:आदेश के बावजूद मूल तैनाती स्थल पर नहीं भेजे गए डॉक्टर

देवरिया में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अश्वनी पाण्डेय को उनके मूल तैनाती स्थल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जसुई भाटपाररानी वापस भेजने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि पूर्व में जारी आदेश के बावजूद चिकित्सक को अब तक सीएचसी पर वापस नहीं भेजा गया है। विश्व…

Read More

देवरिया में छेड़खानी की शिकायत पर कार्रवाई नहीं:पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, मुकदमा दर्ज करने की मांग

देवरिया जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में एक महिला ने छेड़खानी की शिकायत पर पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। महिला के अनुसार, यह घटना 24 अप्रैल की सुबह करीब…

Read More

देवरिया पहुंची शंकराचार्य की गविष्टि यात्रा:गौ संरक्षण पर दिया संदेश, राजनीतिक हलचल बढ़ी

ज्योतिषपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की गविष्टि यात्रा मंगलवार को देवरिया पहुंची। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य गौ संरक्षण के प्रति जन जागरूकता फैलाना है। शंकराचार्य के बयानों से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। यह यात्रा जिले की विभिन्न विधानसभाओं का भ्रमण कर रही है। बरहज विधानसभा क्षेत्र के सोनूघाट चौराहे…

Read More

देवरिया में हर्ष फायरिंग का VIDEO:तिलक में राइफल लहराते दिखे, पुलिस ने हिरासत में लिया

देवरिया के भटनी थाना क्षेत्र के नोनापार गांव में एक तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में कुछ युवक भोजपुरी गीत पर राइफल लहराते और फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। एसपी से शिकायत के बाद भटनी पुलिस ने मामले में शामिल आरोपितों को हिरासत में लेकर…

Read More

राहुल गांधी और अखिलेश यादव केवल भ्रम फैलाते हैं:दयाशंकर सिंह बोले- जनता अब ऐसी राजनीति को समझ चुकी है, विकास के साथ बीजेपी

देवरिया में प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव हताशा में बयान दे रहे हैं और लगातार राजनीतिक पराजय के कारण जनता का विश्वास खो चुके हैं। एक पत्रकार वार्ता के दौरान परिवहन मंत्री ने आरोप लगाया कि जब से अखिलेश…

Read More

अधिवक्ता मौत मामले की सीएम योगी से शिकायत:वकील के बेटे के साथ सीएम से मिले विधायक, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

देवरिया के बरहज तहसील क्षेत्र में एक अधिवक्ता की मौत मामले में एक सप्ताह बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न हुई है। विधायक दीपक मिश्र शाका ने वकील के बेटे के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। यह घटना चकनाली पर सड़क निर्माण को लेकर हुए विवाद के…

Read More

शादी का झांसा देकर महिला से यौन शोषण:देवरिया में युवक पर केस दर्ज, पश्चिम बंगाल की रहने वाली पीड़िता

देवरिया के बनकटा थाना क्षेत्र के एक युवक पर पश्चिम बंगाल की एक महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार, वह और आरोपी युवक मुंबई की एक निजी कंपनी…

Read More

देवरिया में 1800 करोड़ से बाईपास बन रहा:विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी बोले- 50 साल बाद नगर पालिका का विस्तार कराया

देवरिया सदर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने अपने चार साल के कार्यकाल में बुनियादी ढांचे के बड़े प्रोजेक्ट्स को प्रमुख उपलब्धि बताया। पहली बार 2022 में चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे विधायक का कहना है कि सड़क, ओवरब्रिज और बाईपास जैसे कार्यों से शहर की तस्वीर बदली है। दैनिक भास्कर से…

Read More

देवरिया में मोबाइल टावर कंट्रोलर में आग:शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

देवरिया शहर के भटवलिया मोहल्ले में मंगलवार रात एक मोबाइल टावर के कंट्रोलर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। यह घटना एक दो मंजिला मकान की छत पर लगे टावर में हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, भटवलिया निवासी प्यारे मोहन के मकान की छत पर एक निजी कंपनी का…

Read More