![]()
लखनऊ भारतीय युवा जनशक्ति संगठन का मनोनयन पत्र वितरण एवं स्वागत सम्मान समारोह लखनऊ में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम यूपी प्रेस क्लब, हज़रतगंज में आयोजित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनी सिंह की उपस्थिति में यह समारोह दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चला। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व सचिव (रिटायर्ड IAS) डॉ. ओम प्रकाश, विशिष्ट अतिथि पूर्व विशेष सचिव डॉ. सी.पी. शर्मा और विशाल सिंह यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष- प्रगतिशील उद्योग व्यापार संगठन उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतिथियों, संगठन के पदाधिकारियों, सदस्यों और गणमान्य व्यक्तियों को पटका, प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं मनोनयन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में शामिल प्रमुख पदाधिकारी थे राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुधाकर मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव रवि पाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता चेतना शुक्ला, राष्ट्रीय सचिव धर्मवीर सिंह और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोली मिश्रा। प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) सुमन त्रिवेदी, प्रदेश अध्यक्ष (महिला अधिवक्ता प्रकोष्ठ) शोभा राजपूत और प्रदेश मीडिया प्रभारी महेश पाल शामिल थे। कार्यक्रम में संगठन के कई जिलाध्यक्षों सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और नव-नियुक्त सदस्य मौजूद रहे।
Source link
लखनऊ में युवा जनशक्ति संगठन का समारोह:नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित