मोहन सेतु निर्माण की मांग पर सपा का प्रदर्शन:देवरिया में काम शुरू न होने पर जल सत्याग्रह की चेतावनी


देवरिया के बरहज क्षेत्र में मोहन सेतु के निर्माण कार्य को शुरू कराने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मोहन सेतु पर प्रदर्शन के बाद बरहज तहसील पहुंचकर तहसीलदार को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान सपा नेता विजय रावत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार विकास कार्यों में रुचि नहीं ले रही है और जनता से किए गए वादे पूरे नहीं कर रही है। रावत ने चेतावनी दी कि यदि मोहन सेतु पर निर्माण कार्य जल्द शुरू नहीं हुआ, तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जल सत्याग्रह करने को मजबूर होंगे।

सपा नेता रणविजय सिंह ने भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विकास के मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय जाति और धर्म की राजनीति कर रही है। सिंह ने लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने की अपील भी की। इस प्रदर्शन में अमित यादव, सुशील यादव, राधे कुमार, दिनेश यादव, अनिल निषाद, सज्जन कुमार, विवेक सिंह, अमित तिवारी, अजीत प्रसाद, अनीश शर्मा और सनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *