![]()
वाराणसी में नमामि गंगे ने सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम से पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया। गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने श्रद्धालुओं के साथ महादेव से प्रार्थना की कि हमें प्रकृति का दोहन नहीं, बल्कि उसका पोषण करना सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस सुंदर वसुंधरा पर सभी प्राणियों में आपसी सामंजस्य और प्राकृतिक संतुलन सदा बना रहे। राजेश शुक्ला ने कहा कि सुनहरे और सुरक्षित भविष्य के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी है। मनुष्य समय रहते नहीं चेता तो प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण में देरी मानवता के सुरक्षित भविष्य के लिए एक बड़ी चुनौती बन सकती है। उन्होंने कहा कि आदिकाल से ही पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य का गहरा संबंध रहा है। पिछले कुछ दशकों में भौतिक विकास में तेजी आई है, जो हमारे पर्यावरणीय स्वास्थ्य के लिए अनुकूल नहीं है। उन्होंने सभी से अपील की कि आइए हम मिलकर पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए एक सहकारी दृष्टिकोण अपनाएं। आयोजन में राजेश शुक्ला, रमेश, दिलीप, नितिन, रसिक, गोविंद, बीना, रीता, सीता सहित श्रद्धालु मौजूद रहे।
Source link
वाराणसी में पर्यावरण संरक्षण का आह्वान:राजेश शुक्ला ने प्रकृति पोषण और संतुलन बनाए रखने की अपील की