राहुल गांधी और अखिलेश यादव केवल भ्रम फैलाते हैं:दयाशंकर सिंह बोले- जनता अब ऐसी राजनीति को समझ चुकी है, विकास के साथ बीजेपी


देवरिया में प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव हताशा में बयान दे रहे हैं और लगातार राजनीतिक पराजय के कारण जनता का विश्वास खो चुके हैं। एक पत्रकार वार्ता के दौरान परिवहन मंत्री ने आरोप लगाया कि जब से अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने हैं, तब से वह लगातार चुनावी हार का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख जनता के मुद्दों पर काम करने के बजाय केवल बयानबाजी और अफवाह फैलाने की राजनीति कर रहे हैं। दयाशंकर सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव दोनों केवल भ्रम और अफवाह फैलाने का काम करते हैं। मंत्री ने दावा किया कि जनता अब ऐसी राजनीति को समझ चुकी है और विकास के मुद्दों पर भाजपा के साथ खड़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश यादव ने कई राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन किया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें सफलता नहीं मिली। इससे साफ है कि जनता ने उनके नेतृत्व को स्वीकार नहीं किया है। मंत्री ने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा सरकार विकास, कानून व्यवस्था और जनकल्याण के मुद्दों पर मजबूती से काम कर रही है, जबकि विपक्ष केवल आरोप-प्रत्यारोप में लगा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी चुनावों में भी जनता भाजपा को ही समर्थन देगी, क्योंकि लोगों का भरोसा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व पर लगातार मजबूत हुआ है। पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *