‘टिप्पा गैंग’ के नाम पर चौथ मांगने का आरोप:अलीगढ़ में युवक को तमंचे की बट से पीटा, फायरिंग कर जान से मारने की कोशिश

जमालपुर में ‘अकरम टिप्सा गैंग’ के नाम पर कथित वसूली का मामला सामने आया है। एक युवक ने सिविल लाइंस थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया कि उससे रोजाना 2 हजार रुपए चौथ मांगी जा रही थी। रकम देने से इनकार करने पर तीन युवकों ने उसे घेर लिया, गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप है…

Read More

मेरठ में मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने की तैयारी:बिना अनुमति प्रदर्शन की सूचना पर पांच गिरफ्तार

मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने की तैयारी के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कचहरी परिसर में शनिवार शाम को की गई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में बृहस्पतिवार को भी पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।…

Read More

सपा नेताओं से मारपीट मामले में 8 पुलिसकर्मी लाइनहाजिर:मेरठ में चार्ज संभालते ही नए कप्तान का बड़ा एक्शन

मेरठ के नए कप्तान बीबीजीटीएस मूर्ति ने चार्ज संभालते ही बड़ा एक्शन लिया है। एसएसपी ने शुक्रवार को चार्ज संभाला इसके बाद शुक्रवार रात ही उन्होंने सिविल लाइन थाने के पूरे स्टाफ को लाइन हाजिर कर दिया है। सिविल लाइन थाने पर तैनात 8 लोगों को लाइन हाजिर किया गया है। इस एक्शन के पीछे…

Read More

अलीगढ़ में युवक ने नशे में की फायरिंग:सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, पिस्टल छीनकर पिता को सौंपा

अलीगढ़ के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के विष्णुपुरी इलाके में रविवार शाम एक युवक ने नशे में हंगामा किया। आरोप है उसने पैसों को लेकर विवाद के बाद रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर खुद को कमरे में बंद कर लिया। उसके बाद खिड़की से फायरिंग करने लगा। गोलियों की आवाज सुनकर इलाके में…

Read More

एटीएम कैश ट्रे में दफ्ती फंसाकर उड़ाते थे रुपये:प्रयागराज में गैंग सरगना 28 एटीएम कार्ड, फर्जी विजिटिंग कार्ड संग पकड़ा गया

एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे हैं… खाते से रकम कट गई, लेकिन कैश बाहर नहीं आया। ऐसे में एटीएम केबिन में रखा एक विजिटिंग कार्ड नजर आता था। उस पर एसबीआई का नाम और हेल्पलाइन नंबर लिखा था। ग्राहक बेफिक्र होकर नंबर मिलाता और दूसरी तरफ से खुद को बैंक अधिकारी बताने वाला शख्स उसे…

Read More

मेरठ कचहरी के बाहर पति-पत्नी में मोबाइल को लेकर हंगामा:सड़क पर हुई बहस, कोर्ट से निकलने के बाद शुरू हुआ विवाद; पुलिस ने पहुंचकर कराया शांत

मेरठ कचहरी के बाहर शुक्रवार देर शाम पति-पत्नी के बीच मोबाइल फोन को लेकर विवाद सड़क पर हंगामे में बदल गया। दोनों के बीच बीच सड़क पर हुई तीखी बहस और धक्का-मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना पर डायल-112 और सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को…

Read More

रामपुर में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत:एक की मौत, 5 लोग घायल; 2 की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर

रामपुर के दिल्ली-लखनऊ हाईवे-24 पर रेडिको खेतान फैक्ट्री के सामने बुधवार रात करीब 10 बजे दो टेंपो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दोनों टेंपो चालकों समेत पांच लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर…

Read More

भैंस व्यापारियों से वसूली और मारपीट करने वाले 4 गिरफ्तार:एसपी ने इसे सड़क पर लूट जैसा अपराध बताया, सख्त कार्रवाई के संकेत दिए

रामपुर में भैंस व्यापारियों से कथित अवैध वसूली और मारपीट के मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। घटना मंगलवार-बुधवार की मध्यरात्रि सिविल लाइंस क्षेत्र में हुई। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह सिसोदिया ने बुधवार शाम बताया कि भैंस और पड़िया लेकर जा रहे व्यापारियों के वाहनों को रोककर…

Read More

मेरठ में शराब ठेके पर लूट का प्रयास:फायरिंग और पथराव, सेल्समैन ने पुलिस पर लगाए समझौते के आरोप

मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मवाना अड्डे के पास स्थित एक शराब के ठेके पर मंगलवार देर रात लूट के प्रयास, फायरिंग और पथराव की घटना सामने आई है। आरोप है कि शराब लेने पहुंचे चार से पांच युवकों ने ठेका बंद होने पर जबरन अंदर घुसने का प्रयास किया। विरोध करने पर…

Read More

बदायूं में कहासुनी के बाद पथराव, VIDEO:एक पक्ष ने दूसरे के घर पर फेंके पत्थर, बाल-बाल बचे लोग

बदायूं में सोमवार रात मामूली कहासुनी के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर जमकर पथराव किया। यह घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नवादा गांव में हुई। गनीमत रही कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। इस पत्थरबाजी का एक वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत…

Read More