मेरठ कचहरी के बाहर पति-पत्नी में मोबाइल को लेकर हंगामा:सड़क पर हुई बहस, कोर्ट से निकलने के बाद शुरू हुआ विवाद; पुलिस ने पहुंचकर कराया शांत


मेरठ कचहरी के बाहर शुक्रवार देर शाम पति-पत्नी के बीच मोबाइल फोन को लेकर विवाद सड़क पर हंगामे में बदल गया। दोनों के बीच बीच सड़क पर हुई तीखी बहस और धक्का-मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना पर डायल-112 और सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत कराया। कोर्ट में चल रहा है वैवाहिक विवाद पुलिस के अनुसार, युवक और युवती पति-पत्नी हैं और उनके बीच लंबे समय से वैवाहिक विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। शुक्रवार को दोनों सुनवाई के लिए मेरठ कचहरी पहुंचे थे। सुनवाई खत्म होने के बाद जब दोनों बाहर निकले तो आपसी सामान लौटाने को लेकर बातचीत शुरू हुई। शादी में दिए मोबाइल की मांग पर बढ़ा विवाद बताया गया कि महिला ने पति से शादी के समय उपहार में दिया गया मोबाइल फोन वापस मांगा। पति के इनकार करने पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में विवाद बढ़कर सड़क पर हंगामे में बदल गया और दोनों के बीच धक्का-मुक्की की नौबत आ गई। मौके पर बड़ी संख्या में राहगीर जुट गए। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की सूचना किसी राहगीर ने डायल-112 पर महिला के साथ मारपीट होने की जानकारी देकर दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अलग कर स्थिति नियंत्रित की। महिला को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया। शिकायत नहीं दी, समझाकर भेजा जांच में पता चला कि महिला ब्रह्मपुरी क्षेत्र की रहने वाली है, जबकि उसका पति मुजफ्फरनगर का निवासी है। पुलिस के मुताबिक, महिला ने पति के खिलाफ कोई लिखित शिकायत देने से इनकार कर दिया। तहरीर न मिलने के कारण दोनों पक्षों को समझाकर वापस भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि भविष्य में किसी भी पक्ष की शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *