![]()
बदायूं में सोमवार रात मामूली कहासुनी के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर जमकर पथराव किया। यह घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नवादा गांव में हुई। गनीमत रही कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। इस पत्थरबाजी का एक वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। नवादा गांव निवासी पप्पू और चमन का इलाके के ही अरमान नामक युवक से विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि उस समय तो मामला शांत हो गया था, लेकिन कुछ देर बाद अरमान अपने परिजनों के साथ डंडे और पत्थर लेकर दूसरे पक्ष के घर पहुंचा। आरोप है कि अरमान और उसके परिजनों ने वहां गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने जमकर ईंट-पत्थर फेंके, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। पप्पू, चमेली और पवन जैसे लोगों ने किसी तरह घर में छिपकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है। सिविल लाइंस थाना एसएचओ हरेंद्र सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति को पकड़ा गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
Source link
बदायूं में कहासुनी के बाद पथराव, VIDEO:एक पक्ष ने दूसरे के घर पर फेंके पत्थर, बाल-बाल बचे लोग