सफारी फूंकने के विवाद में परिवार पर हथियार से हमला:महिला के गाल का मांस काटा, दोनों पक्षों से मुकदमा दर्ज


लखनऊ के चिनहट इलाके में पुरानी रंजिश के चलते एक परिवार पर पड़ोसियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। सफारी जलाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। जिसका विरोध करने पर मारपीट कर महिला के गाल का मास निकाल लिया। पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कर रही है।
हरदासी खेड़ा निवासी उदय प्रताप मिश्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 सितंबर की सुबह उनकी सफारी कार को आग लगाकर जला दिया गया। इसके कुछ देर बाद राजेश तिवारी, उसके बेटे सचिन तिवारी और पत्नी संगीता तिवारी घर पहुंचे और परिवार पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उन्हें और उनकी पत्नी हेमलता मिश्रा पर धारदार हथियार से हमला किया। हमले में हेमलता के गाल का मांस कट गया और होंठ पर भी गंभीर चोट आई है। उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज चल रहा है। उनकी बेटी आस्था को भी चोटें आई हैं। कपड़े फाड़ने और जान से मारने की धमकी का आरोप उदय प्रताप ने आरोप लगाया कि हमले के दौरान राजेश तिवारी और सचिन तिवारी ने महिलाओं के कपड़े फाड़ दिए और अभद्रता की। उन्होंने बताया कि आरोपियों से उनका पहले से विवाद चल रहा है और पूर्व में भी परिवार पर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया जा चुका है। दूसरे पक्ष से मुकदमा दर्ज वहीं चिनहट निवासी सोनू तिवारी ने बताया कि 23 सितंबर की सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच हेमलता मिश्रा, उदय प्रताप मिश्रा, आस्था मिश्रा, मिष्ठी मिश्रा और अभी मिश्रा उनके घर पहुंचे। आरोप है कि इन लोगों ने सोनू, उसकी मां संगीता और पिता राजेश तिवारी के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। सोनू के मुताबिक, उसके पिता न्यूरो के मरीज हैं। आरोपियों ने उनकी आंखों में मिर्च स्प्रे भी डाल दिया। सोनू का कहना है कि घटना के दौरान आसपास के लोग मौजूद थे और डायल-112 पुलिस के सामने भी मारपीट की गई। आरोपियों ने बांका से हमला कर जान से मारने की कोशिश की और गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद उसकी सोने की चेन, 10 हजार रुपए और मोबाइल फोन छीन लिया गया। पीड़ित के मुताबिक, इससे पहले भी उसने 11 सितंबर को मामले की शिकायत चिनहट थाने में की थी। लेकिन उस शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामले में इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा का कहना है दो पक्षों का आपसी विवाद है। मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *