आगरा में वाटर पार्क में डूबा 8 साल का बच्चा:माता-पिता तलाशते रहे, 1 घंटे बाद शव पूल में उतरता मिला

आगरा के थाना किरावली क्षेत्र में बने वॉटर पार्क के पूल में नहाते समय हादसा हो गया। 8 साल का बच्चा पूल में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पूल के बाउंसर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजन शव रखकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर…

Read More

मां-पिता ने 50 हजार में कर दिया बेटी का सौदा:नाबालिक की 28 साल के युवक से जबरन कराई शादी, दादी ने बचाई

आगरा में मां-पिता ने बेटी को बोझ समझा। दोगुनी उम्र के युवक से शादी करा दी। बेटी ससुराल में उत्पीड़न पर भाग निकली। रिश्ते की दादी से गुहार लगाई। इसकी जानकारी पर परिजन पंचायत कर घर ले गए। एक बार फिर पीड़िता भाग निकली। इस बार दादी की मदद से महिला थाने पहुंचकर जान बचाने…

Read More

20 मई की हड़ताल में भी खुलेंगे 1400 मेडिकल स्टोर:आगरा रिटेल केमिस्ट संगठन अध्यक्ष बोले मेडिकल स्टोर बंद करना जनहित के खिलाफ

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 20 मई को प्रस्तावित मेडिकल स्टोरों की हड़ताल को लेकर आगरा में केमिस्ट संगठनों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। एक तरफ आगरा फार्मा एसोसिएशन ने ई-फार्मेसी के विरोध में मेडिकल स्टोर बंद रखने का ऐलान किया है, वहीं दूसरी ओर आगरा रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन ने हड़ताल…

Read More

राज चौहान हत्याकांड में गैंगस्टर आलोक यादव से होगी पूछताछ:पुलिस बी-वारंट पर फिरोजाबाद जेल से आगरा लाई

आगरा में चर्चित राज चौहान हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या के षड्यंत्र में शामिल अभियुक्त आलोक यादव को बी-वारंट पर फिरोजाबाद जेल से आगरा लाया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसकी पुलिस रिमांड मंजूर कर ली। आगरा के ट्रांस यमुना…

Read More

जूता कारोबारी की पत्नी बोली तीन तलाक दिया:ससुर-देवर ने हलाला के नाम पर किया रेप, दहेज में मांग रहे मर्सिडीज

आगरा के मंटोला में पति पत्नी के विवाद में मायके पक्ष के लोगों पर मारपीट का आरोप लगाने के मामले में नया मोड़ आया है। महिला ने अपने पति और ससुरालीजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि अतिरिक्त दहेज के रूप में एक करोड़ रुपये व मर्सिडीज कार की मांग पूरी न होने…

Read More

आगरा के जारूआ कटरा में बसपा नेता पर फायरिंग:हमलावर मोबाइल लूटकर फरार, पुलिस जांच में जुटी

आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के जारूआ कटरा गांव में मंगलवार शाम एक बसपा नेता पर फायरिंग की घटना सामने आई है। हमलावर उनका मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी राजू उपाध्याय (पुत्र मुरारी लाल), जो…

Read More

राजामंडी बाजार में नगर निगम की टीम का पहरा:अतिक्रमण रोकने के लिए सप्ताहभर से डेरा डाले हुए टीम

आगरा के राजामंडी बाजार को अतिक्रमण से मुक्त रखने के लिए नगर निगम की टीम लगातार 6 दिन से बाजार में डेरा डाले हुए हैं। सुबह से शाम तक टीम बाजार में गश्त करती है। इसका असर भी दिखाई दे रहा है। अतिक्रमण न होने से बाजार में अब जाम की समस्या नहीं रहती। दिनभर…

Read More

अंग्रेजी में PHD,तीन साल NDA में रहे टीचर:मैले कपड़े भिखारी जैसा हुलिया,अंग्रेजी सुन हैरान रह गए GST कमिश्नर, आज भी पढ़ाते हैं शेक्सपियर निशुल्क

आगरा में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें अंग्रेजी में पीएचडी डॉ. संतोष गोयल अपने बारे में बता रहे हैं। वह नेत्रहीन हैं और देश की प्रतिष्ठित संस्था नेशनल डिफेंस एकेडमी में भविष्य के सैन्य अधिकारियों को शिक्षा दे चुके हैं। सेना के अफसरों को गढ़ने वाले गुरुजी का सोशल मीडिया…

Read More

आगरा में एमडी छात्रा की मौत की गुत्थी उलझी:, सुसाइड या कुछ और… मां बोली – 15 गोली से मौत कैसे हो सकती है

आगरा के मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के हॉस्टल में एमडी की छात्रा वर्तिका सिंह का शव मिलने के बाद मामला लगातार रहस्यमय होता जा रहा है। शुरुआती तौर पर नींद की गोलियों के ओवरडोज से आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आने से कई सवाल…

Read More

'सपा-कांग्रेस ने देश की महिलाओं का अपमान किया':जन आक्रोश सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने कहा-अपमान का बदला लेंगी महिलाएं

संसद में विपक्ष के चलते महिला आरक्षण बिल पास नहीं हो सका। इसको लेकर भाजपा ने सपा और कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आगरा में सोमवार को जन आक्रोश सम्मेलन आयोजित कर अगले चुनावों में सपा और कांग्रेस को सबक सिखाने का ऐलान किया। सम्मेलन की मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने…

Read More