आगरा में ढहाए जा रहे बारिश में गिरे 4 मकान:2 जून को हुई बारिश में गिर गए थे नाले पर बने चारों मकान


आगरा के बालूगंज में बारिश में गिरे चारों मकान अब पूरी तरह से ढहाए जा रहे हैं। नगर निगम ने इन्हें तोड़ना शुरू कर दिया है। ये चारों मकान नाले के ऊपर बने हुए थे। नगर निगम की टीम इन मकानों को गिराकर इनका मलबा उठवा रहा है। इधर, स्कूल के नीचे बने नाले की मरम्मत का भी काम शुरू कर दिया गया है। बाल-बाल बचे थे 15 लोग
2 जून तड़के आगरा में मूसलाधार बारिश हुई थी। इसमें बालूगंज स्थित चार मकान गिर गए थे। हादसे के वक्त घरों में करीब 15 लोग थे। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। अगले ही दिन यानि 3 जून को डीएम मनीष बंसल ने नगर निगम और प्रशासन की टीम के साथ यहां का निरीक्षण किया था। जिसमें पता चला था कि ये चारों मकान नाले के ऊपर बने हुए थे। इसके साथ ही बैनी सिंह इंटर कॉलेज भी नाले के ऊपर बना था। ढहाए जा रहे मकानों की 3 तस्वीरें… डीएम के आदेश के बाद नगर निगम ने बालूगंज के नालों पर बने इन गिरासू मकानों को जर्जर घोषित करते हुए इन्हें ढहाने के लिए नोटिस जारी किया था। सोमवार सुबह नगर निगम की टीम ने इन गिरे हुए मकानों के बाकी हिस्सों को एक-एक कर गिराना शुरू कर दिया।
इसके साथ ही मलबा भी हटाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि घनी बस्ती के बीच में स्थित इन गिरे हुए मकानों के एक-एक हिस्से को नगर निगम की टीम गिराएगी, जिससे कि बाकी लोग प्रभावित न हो। बता दें कि ये चारों मकान एक ही परिवार हैं। एक ही परिवार के अनिल, विनोद, मुकेश और अतीश ने अतिक्रमण करते हुए नाले के ऊपर मकान बना लिए थे। अब इन्हें तोड़ा जा रहा है। स्कूल के नीचे दबा नाला
वहीं, इन मकानों के पास स्थित बैनी सिंह इंटर कॉलेज भी नाले के ऊपर बना हुआ है। स्कूलों के बीचोंबीच में से काफी गहरा नाला गुजर रहा है। नगर निगम ने इस नाले की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है, जिससे कि नाले का पानी आसानी से निकल सके। नाला मरम्मत की 2 तस्वीरें…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *