नितिन कुमार अवस्थी | मिर्जापुर3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मिर्जापुर के सभी न्यायालय 24, 25 और 26 अप्रैल 2026 को तीन दिनों के लिए बंद रहेंगे। यह अवकाश ‘न्यायिक अधिकारी खेलकूद प्रतियोगिता’ के आयोजन के कारण घोषित किया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक, 24 और 25 अप्रैल को विशेष अवकाश रहेगा। 26 अप्रैल को रविवार होने के कारण न्यायालय स्वतः बंद रहेगा। इन तीन दिनों के दौरान सभी न्यायिक कार्य पूरी तरह स्थगित रहेंगे।
यह आदेश जिला एवं सत्र न्यायालय, चुनार स्थित सिविल जज कोर्ट, ग्राम न्यायालय लालगंज और मड़िहान न्यायालयों पर भी लागू होगा। इस अवधि में इन सभी न्यायालयों में कोई भी नियमित न्यायिक कार्य नहीं होगा।
हालांकि, 24 और 25 अप्रैल के दो कार्य दिवसों की भरपाई के लिए उच्च न्यायालय ने वैकल्पिक तिथियां निर्धारित की हैं। इसके अनुसार, 26 सितंबर 2026 और 24 अक्टूबर 2026 (चौथा शनिवार) को न्यायालय खुले रहेंगे। इन दिनों सामान्य कार्य दिवस की तरह न्यायिक कार्य संपादित किए जाएंगे।
इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि न्यायिक कार्यों के संचालन में कोई असुविधा न हो।
