दो भाइयों को अगवा कर 7 लाख की रंगदारी मांगी:सब-रजिस्ट्रार कार्यालय से कार में ले गए, बंधक बनाकर पीटा; 3.90 लाख वसूले


महोबा में सब-रजिस्ट्रार कार्यालय से दो भाइयों को जबरन कार में बैठाकर ले जाने, बंधक बनाकर मारपीट करने और रंगदारी मांगने का आरोप लगा है। पीड़ितों का दावा है कि आरोपियों ने उनसे 7 लाख रुपए मांगे और 3 लाख 90 हजार रुपए लेने के बाद उन्हें छोड़ दिया। स्थानीय स्तर पर सुनवाई नहीं होने पर दोनों भाई एसपी कार्यालय पहुंचे और शिकायत की। हालांकि, पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया अगवा किए जाने के तथ्य सामने नहीं आए हैं। प्लॉट की रजिस्ट्री कराने पहुंचे थे भाई खन्ना निवासी शिवशंकर सोनी अपने भाई रविशंकर, पत्नी अनीता और रिश्तेदार संत कुमारी के साथ 2100 वर्गफीट के प्लॉट की रजिस्ट्री कराने सब-रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे थे। पीड़ितों के मुताबिक, इसी दौरान सिरसी गांव निवासी तीन नामजद आरोपी पांच अज्ञात लोगों के साथ कार्यालय पहुंचे। आरोप है कि रजिस्ट्री रुकवाने के इरादे से शिवशंकर और रविशंकर को जबरन बाहर घसीटकर कार में बैठा लिया गया। पीड़ितों का दावा है कि घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई है। दुकान में करीब दो घंटे बंधक बनाने का आरोप पीड़ितों का आरोप है कि दोनों भाइयों को हमीरपुर चुंगी स्थित राजस्थान मार्बल के सामने एक दुकान में करीब दो घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई। पीड़ितों के मुताबिक, आरोपियों ने 7 लाख रुपए की मांग की। रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। 3.90 लाख रुपए देने के बाद छोड़ा शिवशंकर के मुताबिक, जान बचाने के लिए उन्होंने खन्ना निवासी दीपक के जरिए 3 लाख 90 हजार रुपए मौके पर मंगवाकर आरोपियों को दिए। इसके बाद दोनों भाइयों को छोड़ दिया गया। आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने 8 दिन के भीतर बाकी 3 लाख 10 हजार रुपए देने की धमकी भी दी। एसपी कार्यालय पहुंचकर की शिकायत पीड़ितों का कहना है कि स्थानीय स्तर पर शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद दोनों भाई पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने, रुपए वापस दिलाने और सुरक्षा की मांग की है। पुलिस बोली- जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़ा मामला सीओ सिटी रविकांत गौड़ ने बताया कि मामला जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़ा है। प्रथम दृष्टया अगवा किए जाने के तथ्यों की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी आरोपों और घटनाक्रम की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *