भाजपा सांसद रविकिशन शुक्ला सोमवार को विपक्ष पर हमलावर नजर आए। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव उल्टा लटक जाएं तब भी कुछ नहीं होने वाला। यह उनका दांव है और दांव चलने वाला नहीं है। वे PDA में P से पंडित कहते हैं लेकि
.
गोरखपुर आवास पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए रविकिशन ने सपा व कांग्रेस की ओर से जारी किए जा रहे एआई वीडियो कहा कि विपक्ष को पता चल गया है कि वे बरी तरह हार रहे हैं। उनकी जमानत जब्त हो रही है। तभी यह बयानबाजी आती है। तभी एआई का वीडियो बनता है। विपक्षियों ने राजनीतिक स्तर गिरा दिया है। इसे ओछा कर दिया है। वे सदन नहीं चलते दे रहे। उन्हें कुछ मिल तो रहा नहीं है। वह भ्रष्टाचार पूरी तरह बंद हो गया है, जो इनकी सरकारों में होता था। इसीलिए अब वे सी ग्रेड की राजनीति पर उतर आए हैं। वे ब्राह्मणों को लुभाने, पिछडृा मोर्चा बनाने को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं।

रविकिशन ने कहा कि 2027 में विपक्ष की बड़ी हार होने वाली है।
2027 हारेंगे, 2029 में और बुरी तरह हारेंगे
रविकिशन ने कहा कि विपक्षी 2027 हारेंगे और 2029 में और बुरी तरह हारेंगे। उन्होंने कहा कि 2047 तक भाजपा ही इस देश में रहेगी और सत्ता में रहेगी। इंदौर में राहुल गांधी के मंच पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां को लेकर किए गए कटाक्ष पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जनता इसका जवाब दे रही है। वे कहीं के नहीं रहे। कांग्रेस इतनी विराट पार्टी थी, आज कहां है। वो ओछापन करेंगे, जोकरपना करेंगे तो उन्हें गद्दी कैसे मिलेगी। राहुल गांधी यही कर रहे हैं।
हामिद अंसारी के बयान पर टिप्पणी करते हएु रविकिशन ने कहा कि वे भी जानते हैं कि उनके मन की पार्टी सत्ता में आने वाली नहीं है। इसीलिए आलाकमान ने कहा होगा कि बयानबाजी करें। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि हामिद अंसारी को ऐसा नहीं बोलना चाहिए, वे बडे़ पद पर बैठे थे। पूरा भारत उस पद को सम्मान से देखता है। उनके शब्दों से लोग बाहत हैं। रविकिशन ने कहा कि उम्र के एक पड़ाव पर भी ऐसा होता है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विरोधी अपने में नोचा-नोची करें, हमसे कोई मतलब नहीं है। हमारा मतलब भाजपा से है। वो अपना सिर नोचें। हमें यह देखना है कि 2027 में हम भाजपा को 2017 से भी बड़ी जीत कैसे दिलाएंगे।