गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाव पलटी:करीब एक दर्जन लोग थे सवार, सभी ने नदी में कूदकर बचाई जान


सुल्तानपुर में करौंदीकला थाना क्षेत्र के सकरदे-इब्राहिमपुर घाट पर सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाव पलट गई। नाव पर करीब एक दर्जन लोग सवार थे। नाव पलटते ही सभी लोग नदी में कूद गए और तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रतिमा लेकर नदी में जा रहे थे श्रद्धालु बताया जा रहा है कि पठखौली गोपाल सराय ख्वाजा से गणेश भक्त प्रतिमा लेकर विसर्जन के लिए घाट पर पहुंचे थे। प्रतिमा को नाव पर रखकर श्रद्धालु गोमती नदी में आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान नदी के बीच अचानक नाव पलट गई। नदी में कूदे सभी लोग नाव पलटते ही उस पर सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। इसके बाद सभी लोग तुरंत नदी में कूद गए। कुछ बच्चों को तैरना आता था, इसलिए वे तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए। बाकी लोगों ने भी किसी तरह नदी से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घाट पर मची अफरातफरी हादसे के बाद घाट पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। हालांकि सभी लोगों के सुरक्षित बाहर निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। समिति के सदस्यों ने नाव पर सवार लोगों के नाम बताने से इनकार कर दिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *