Kishori Lal Sharma Targets Keshav Prasad Maurya on 2027 UP Polls

आशीष कुमार श्रीवास्तव | रायबरेली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रायबरेली में अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने केशव प्रसाद मौर्य को नसीहत भी दी। किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि जो अपनी खुद की सीट नहीं बचा सका, वह 2027 में कमल कैसे खिलाएगा।

उन्होंने सपा और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर भी बात की। अमेठी सांसद ने बताया कि अमेठी, सहारनपुर और रायबरेली की सीट पर राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री विचार करेंगे। यह जानकारी उन्होंने तिलक भवन कार्यालय पहुंचकर दी।

किशोरी लाल शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि केशव प्रसाद मौर्य को पहले अपने निर्वाचन क्षेत्र से कमल खिलाना चाहिए, उसके बाद पूरे प्रदेश की बात करनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी का दो दिवसीय दौरा रायबरेली का है। यह जानकारी राहुल गांधी के दौरे से एक दिन पहले दी गई।

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन की प्रक्रिया को शीर्ष नेतृत्व तय करेगा। जिस हिसाब से निर्देश मिलेंगे, उसी तरीके से काम किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर पार्टी जमीनी स्तर पर मजबूत होगी, तो आने वाले गठबंधन को भी उतनी ही मजबूती मिलेगी।

सांसद ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन की प्रक्रिया को शीर्ष नेतृत्व तय करेगा

सांसद ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन की प्रक्रिया को शीर्ष नेतृत्व तय करेगा

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *