मानव शक्ति पार्टी ने SDM को दिया मांग पत्र:शिक्षा-रोजगार समेत 5 मांगें, जर्जर स्कूल और महंगाई पर भी चिंता जताई


फिरोजाबाद में मानव शक्ति पार्टी ने तहसील परिसर पहुंचकर प्रदर्शन किया। पार्टी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम दिव्या सिंह को पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक यादव के नेतृत्व में प्रदेश, मंडल और जिला स्तर के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। मानव शक्ति पार्टी ने प्रदेश की प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था सुधारने की मांग की। पार्टी नेताओं ने जर्जर हो चुके प्राथमिक स्कूलों के भवनों की मरम्मत और जरूरी सुविधाएं देने की बात कही। इसके साथ ही, किसानों को यूरिया और डीएपी खाद खुले बाजार में पर्याप्त मात्रा में देने की मांग की गई। पार्टी ने कहा कि किसानों को खाद के लिए परेशान नहीं होना चाहिए। सरकार को इसकी सही व्यवस्था करनी चाहिए। ज्ञापन में सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों को जल्द भरने की मांग भी उठाई गई। लगातार बढ़ रही महंगाई पर भी चिंता जताई गई। इसे रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई। पार्टी ने प्रदेश में शराबबंदी लागू करने की भी मांग की। राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक यादव ने कहा कि पार्टी आम जनता, किसानों, युवाओं और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर लगातार आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने सरकार से इन पांचों मांगों पर जल्द कार्रवाई करने की अपील की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष विनीत बसंत, फिरोजाबाद जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह चौहान, सलाहकार समिति के राष्ट्रीय महासचिव श्रीकृष्ण, पूर्व प्रधान, प्रदेश महासचिव महिपाल सिंह एडवोकेट, रुमाल सिंह एडवोकेट, मंजीत सिंह, प्रदेश सचिव मोनू यादव, महिपाल सिंह, आगरा मंडल उपाध्यक्ष राममोहन यादव, जिला महासचिव विपिन कुमार, महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष साधना देवी चौहान, मंडल महासचिव अरुणा पाल, अनुपम सक्सेना, निर्मला जादौन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मनु सिंह, जिला महासचिव रेनू यादव, विधानसभा सचिव सिरसागंज संध्या शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष टूंडला गिरिजा देवी, जिला अध्यक्ष व्यापक प्रकोष्ठ मनमोहन कुमार और टीटू यादव समेत कई पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *