![]()
इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड रूरल टेक्नोलॉजी (आईईआरटी) में डिप्लोमा इंजीनियरिंग प्रवेश के लिए 25 जुलाई से जारी काउंसलिंग अंतिम चरण में है। संस्थान के 13 तकनीकी कोर्सों की कुल 975 सीटों में से अधिकांश सीटें भर गई हैं। अब आरक्षित श्रेणियों और उपवर्गों में केवल 90 सीटें रिक्त हैं, जिनके लिए 4 अगस्त को काउंसलिंग होगी। परीक्षा सचिव उमा शंकर वर्मा ने बताया कि सामान्य और ओबीसी श्रेणी के ओपन, बालक व बालिका वर्ग की सभी शाखाओं की सीटें पूरी तरह भर गई हैं। इसके अतिरिक्त, सामान्य श्रेणी के ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए भी सभी सीटें भर चुकी हैं और अब किसी भी शाखा में कोई सीट खाली नहीं है। अनुसूचित जाति (SC) बालक वर्ग की सभी शाखाओं की सीटें पूरी तरह भर गई हैं। वहीं, बालिका वर्ग में केवल इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग में 01 और प्लास्टिक टेक्नोलॉजी में 03 सीटें रिक्त हैं। इनके अलावा, एससी बालिका वर्ग के लिए अन्य किसी शाखा में कोई सीट खाली नहीं है। अनुसूचित जनजाति (ST) बालक वर्ग के लिए केवल इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग और प्लास्टिक टेक्नोलॉजी में 01-01 सीट रिक्त है। वहीं, बालिका वर्ग के लिए पावर प्लांट इंजीनियरिंग, ट्यूबवेल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 01-01 सीट रिक्त है। मुख्य श्रेणियों की सीटें लगभग भर जाने के बावजूद, सभी श्रेणियों के अंतर्गत आने वाले सैन्य आश्रित (MW), दिव्यांगजन (PH) और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित (FF) उपवर्गों की सीटें अभी भी खाली हैं। इन सीटों पर प्रवेश के लिए भी 4 अगस्त को काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।
Source link
IERT काउंसलिंग: सामान्य, ओबीसी और EWS की सीटें फुल:आरक्षित वर्ग की बची 90 सीटों के लिए 4 अगस्त को होगी काउंसलिंग