![]()
ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र स्थित एनटीपीसी प्लांट में तेंदुआ होने का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में तेंदुए जैसा जानवर दूसरे जानवर का पीछा करता नजर आ रहा है। एक अन्य वीडियो में वह मुंह में किसी जानवर को दबाए दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई। टीम एनटीपीसी प्लांट के जंगल में पहुंची और मौके पर जानवर के पंजों के निशान देखे। शुरुआती जांच में वन विभाग की टीम ने जानवर के फिशिंग कैट होने की आशंका जताई है। हालांकि, एहतियात के तौर पर वन विभाग ने प्लांट के जंगल में कई जगह जाल लगा दिए हैं। टीम मामले की निगरानी और जांच कर रही है। वीडियो सामने आने के बाद आसपास के इलाकों में तेंदुए को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। वन विभाग की जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि वीडियो में दिखाई दे रहा जानवर तेंदुआ है या फिशिंग कैट।
Source link
ग्रेटर नोएडा में तेंदुए का वीडियो वायरल, वन विभाग नेबिछाएजाल:फिशिंग कैट होने की आशंका, एहतियातन लगाए गए पिंजरे