![]()
जनपद के ग्राम पोस्ट लिलारी भरौली निवासी डॉ. क्रांति कुमार के पुत्र और पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय (महुआर, कसारा) के कक्षा 9 के होनहार छात्र अप्रतिम शौर्य ने खेल के मैदान में जिले का नाम रोशन किया है। अप्रतिम ने नेशनल/एसजीएफआई (SGFI) बॉक्सिंग प्रति
.
दिनांक 21 अगस्त 2026 को गुजरात के वडनगर स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के अंडर-14 आयु वर्ग का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक खिताबी मुकाबले में अप्रतिम शौर्य ने लखनऊ रीजन का शानदार प्रतिनिधित्व किया। फाइनल मैच में उन्होंने अपने बेहतरीन खेल, तकनीकी कौशल और फुर्ती का मुजाहिरा करते हुए शिलांग रीजन के प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को पराजित कर दिया और स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा जमा लिया।
विद्यालय और जनपद का बढ़ाया मान
अप्रतिम की इस स्वर्णिम सफलता पर उनके पिता डॉ. क्रांति कुमार सहित पूरे परिवार में जश्न का माहौल है। विद्यालय के शिक्षकों, सहपाठियों और क्षेत्रवासियों ने भी इस शानदार जीत पर छात्र को शुभकामनाएं दी हैं। छोटी सी उम्र में राष्ट्रीय स्तर के इस बड़े मंच पर स्वर्ण पदक जीतकर अप्रतिम शौर्य ने यह साबित कर दिया है कि मऊ जनपद की खेल प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर भी अपना दबदबा कायम कर रही हैं।