![]()
लखनऊ में उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने फर्जी शिकायतों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है । बोर्ड की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार तथ्यहीन और दुर्भावनापूर्ण शिकायतें करने वालों पर कार्रवाई होगी। सरकारी कार्यों में बाधा पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। बोर्ड ने ऐसे शिकायतकर्ताओं की पहचान कर उनकी विस्तृत सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। विजिलेंस विभाग को भेजी जाएगी सूची शिया वक्फ की बोर्ड की तरफ से जांच के बाद सूची तैयार कर उत्तर प्रदेश विजिलेंस विभाग को भेजी जाएगी। बोर्ड के अध्यक्ष अली ज़ैदी ने संबंधित जांच अधिकारी को निर्देश दिए कि बार-बार निराधार शिकायत करने वाले व्यक्तियों से जुड़े सभी रिकॉर्ड , शिकायतों का इतिहास और जांच फाइलें प्राथमिकता के आधार पर एकत्र कर जल्द प्रस्तुत की जाएं। सूची में शामिल लोगों की आपराधिक रिकॉर्ड और विभिन्न विभागों में की गई शिकायतों का ब्यौरा भी देखा जाएगा। ‘बोर्ड को कई फर्जी शिकायतें मिली’ अली ज़ैदी ने कहा कि शासन-प्रशासन का समय, संसाधन और सार्वजनिक धन झूठी और दुर्भावनापूर्ण शिकायतों की जांच में व्यर्थ नहीं होने दिया जाएगा। बीते कुछ दिनों से देखा जा रहा है कि कई फर्जी शिकायत मिली जिस में विभाग का समय व्यर्थ होता है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच और विधिक परीक्षण के बाद प्रदेश के कथित पेशेवर शिकायतकर्ताओं की सूची विजिलेंस को आवश्यक कार्रवाई के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। ‘झूठी शिकायतें स्वीकार नहीं की जाएगी’ अली जैदी ने कहा कि शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन के सिद्धांतों का पूरी तरह पालन करेगा । आईजीआरएस प्रणाली पर बोर्ड का निस्तारण रिकॉर्ड बेहतर रहा है। जनहित में की जाने वाली तथ्यात्मक और साक्ष्य-आधारित शिकायतों का हमेशा स्वागत किया जाएगा, लेकिन व्यक्तिगत द्वेष, दबाव बनाने या संस्थागत कार्यों में बाधा डालने के उद्देश्य से की गई झूठी और भ्रामक शिकायतों को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Source link
शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड फर्जी शिकायतों पर हुआ सख्त:तथ्यहीन और बार-बार शिकायत करने वालों पर नजर , विजिलेंस विभाग को सौंपी जाएगी सूची