Ghaziabad Kanwar Yatra Security | 1250 CCTV Cameras & Police Deployment

प्रथम चौधरी | गाजियाबाद7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गाजियाबाद में सावन की कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक कर दी गई है। सोमवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने मेरठ रोड स्थित मुख्य कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान निगरानी व्यवस्था पूरी तरह सक्रिय रहे और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

नगर आयुक्त ने बताया कि मुख्य कंट्रोल रूम से कांवड़ मार्ग पर लगे 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड एक साथ देखी जा सकती है। पूरे कांवड़ मार्ग पर 1250 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जो प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थानों, दूधेश्वरनाथ मंदिर और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर 24 घंटे नजर रखेंगे।

गाजियाबाद में सावन की कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक कर दी गई है।

गाजियाबाद में सावन की कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक कर दी गई है।

2500 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा

कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 2500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस के बीच समन्वय बनाकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। कंट्रोल रूम को आधुनिक संचार प्रणाली से जोड़ा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संबंधित विभाग को सूचना पहुंचाई जा सके।

नगर निगम ने कांवड़ मार्ग की सड़कों को गड्ढा मुक्त कराया है। यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं को भी दुरुस्त किया गया है। श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर पेयजल, मेडिकल कैंप, विश्राम स्थल और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

11 अगस्त को होगी पुष्प वर्षा

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि 11 अगस्त को नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से कांवड़ियों के स्वागत के लिए विशेष पुष्प वर्षा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी विभाग मिलकर काम कर रहे हैं, ताकि कांवड़ यात्रा सुरक्षित, व्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह सुगम रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *