Election 2026 LIVE Update; West Bengal Tamil Nadu TMC BJP Congress DMK

  • Hindi News
  • National
  • Election 2026 LIVE Update; West Bengal Tamil Nadu TMC BJP Congress DMK | Mamata Banerjee

नई दिल्ली28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल के कूच बिहार के दिन्हाटा की चुनावी रैली में ममता बनर्जी ने कहा उनकी (भाजपा की) योजना है कि वे एनआईए को बुलाएंगे, बम धमाका करेंगे और फिर इसका इल्जाम किसी और पर लगा देंगे। वे बाहर से कुछ लोगों को लाएंगे, आप पर आरोप लगाएंगे और कल ही उन लोगों को गिरफ्तार कर लेंगे।

तमिलनाडु चुनाव के लिए तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के प्रमुख और एक्टर विजय ने गुरुवार को पार्टी का मेनिफेस्टो जारी किया। इसमें महिलाओं को साल में 6 फ्री गैस सिलेंडर और 60 साल से कम उम्र की महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपए देने का वादा किया गया है।

इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं की मदद के लिए शादी के समय 8 ग्राम सोना और सिल्क साड़ी देने का भी वादा किया गया है।

एक्टर विजय ने नुंगमबक्कम के एक होटल में पार्टी का मेनिफेस्टो जारी किया।

एक्टर विजय ने नुंगमबक्कम के एक होटल में पार्टी का मेनिफेस्टो जारी किया।

चुनाव से जुड़े आज के 4 अपडेट्स…

1. चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में 200 से अधिक स्थानों को हिंसा-संभावित घोषित किया है। यहां चुनाव और चुनावों के बाद अशांति का इतिहास रहा है।

2. चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में 200 से अधिक स्थानों को हिंसा-संभावित घोषित किया है। यहां चुनाव और चुनावों के बाद अशांति का इतिहास रहा है।

3. सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के तबादले को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी।

4. तमिलनाडु के मंत्री अंबिल महेश पोय्यामोझी ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन विधेयक के विरोध में तिरुचिरापल्ली में अपने आवास पर काला झंडा फहराया।

राज्यों में चुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

लाइव अपडेट्स

28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पहले चरण में 23% उम्मीदवारों पर आपराधिक केस, ADR रिपोर्ट में खुलासा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में उतर रहे करीब 23% उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले होने की जानकारी दी है। यह खुलासा ADR और वेस्ट बंगाल इलेक्शन वॉच की रिपोर्ट में गुरुवार को हुआ।

रिपोर्ट के मुताबिक, कुल 1478 में से 1475 उम्मीदवारों के हलफनामों के विश्लेषण में 345 उम्मीदवारों ने आपराधिक केस और 294 ने गंभीर आरोप होने की बात कही है।

29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ममता का आरोप: भाजपा चुनाव में बम धमाके कराएगी, किसी और पर इल्जाम लगा देगी

पश्चिम बंगाल के कूच बिहार के दिन्हाटा की चुनावी रैली में ममता बनर्जी ने कहा उनकी (भाजपा की) योजना है कि वे एनआईए को बुलाएंगे, बम धमाका करेंगे और फिर इसका इल्जाम किसी और पर लगा देंगे। वे बाहर से कुछ लोगों को लाएंगे, आप पर आरोप लगाएंगे और कल ही उन लोगों को गिरफ्तार कर लेंगे।

बस कुछ ही दिन बाकी हैं। धैर्य रखें, अपना नाम दर्ज कराएं और किसी भी तरह की परेशानी में न पड़ें। मैं आपसे अपील करती हूं; वे गड़बड़ी पैदा करके वोट चुरा लेंगे। जरूरत पड़ने पर आप रात में भी उन पर नजर रखें।

12:29 PM16 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

महिला आरक्षण विधेयक को सुवेंदु अधिकारी ने बताया एतिहासिक फैसला

महिला आरक्षण विधेयक पर पश्चिम बंगाल के विपक्ष के सांसद सुवेंदु अधिकारी ने कहा- यह एक ऐतिहासिक फैसला है। यह एक लंबे समय से लंबित फैसला है।

12:14 PM16 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

TVK प्रमुख और एक्टर ने मेनिफेस्टो में ये वादे भी किए

  • एआई द्वारा संचालित मुफ्त प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग।
  • ग्रेजुएशन से लेकर डॉक्टरेट तक की पढ़ाई के लिए 20 लाख रुपए तक के लोन की गारंटी।
  • रोजगार कार्यालयों में रजिस्टर्ड हरेक ग्रेजुएट युवा को हर महीने 5,000 रुपए की मदद।
  • वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं और विकलांग व्यक्तियों को हर महीने 3,000 रुपए पेंशन।
  • ग्रेजुएट्स के लिए 10,000 रुपए प्रति माह और आईटीआई और डिप्लोमा धारकों के लिए हर महीने 8,000 रुपए की मदद।

11:59 AM16 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

नॉन-वेज खाने को लेकर झूठा डर फैला रही हैं ममता बनर्जी: हिमंता

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कूच बिहार रैली में ममता बनर्जी पर नॉन-वेज खाने को लेकर झूठा डर फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी यह कहकर डर फैला रही हैं कि अगर बंगाल में भाजपा की सरकार बनी तो नॉन-वेज खाने पर रोक लगाई जाएगी।

सरमा ने ममता बनर्जी को असम आने का निमंत्रण देते हुए कहा कि मैं उन्हें एक बार असम आने का न्योता देता हूं, ताकी वो आएं और देखे कि असम में नौन-वेज मिलता है कि नहीं।

उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी असली चिंता का कारण नॉन-वेज नहीं बीफ और गौहत्या है, क्योंकी अगर भाजपा बंगाल में सत्ता में आएगी तो गोहत्या पर पूरी तरह से रोक लगा देगी। इसलिए ममता बनर्जी लोगों को नॉन-वेज का डर दिखा कर भड़का रहीं हैं।

11:31 AM16 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल में अफसरों के तबादलों रोकने की अर्जी खारिज की

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के तबादले को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी। यह तबादले भारतीय चुनाव आयोग द्वारा किए गए थे। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि इस मामले में उठाए गए कानूनी प्रश्न को फिलहाल खुला रखा जाएगा।

11:30 AM16 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

शुवेंदु अधिकारी ने कहा- ममता सरकार अरबी संस्कृति को बढ़ावा दे रही

भाजपा नेता शुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में जानबूझकर ‘अरबी संस्कृति’ को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे सनातन विरासत कमजोर हो रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा बंगाल को ‘बंगाली हिंदुओं की मातृभूमि’ के रूप में सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

10:55 AM16 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

असम में 100 सीटें और पश्चिम बंगाल में 200 सीटें मिलेंगी: हिमंता

पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा- हमें असम में 100 सीटें और पश्चिम बंगाल में 200 सीटें मिलेंगी। हमने त्रिपुरा और असम की सीमाओं को सील कर दिया है। पश्चिम बंगाल में भी सीमा को सील करना समय की मांग है।

07:47 AM16 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

यूपी के CM योगी ने कहा- भाजपा प. बंगाल की माफिया प्रवृत्ति का अंत करेगी

पश्चिम बर्धमान के बाराबानी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- मैं आप सभी से अपील करने आया हूं कि जिन लोगों की वजह से बंगाल पिछले 15 वर्षों से पहचान के संकट से जूझ रहा है, जिन्होंने बंगाल को आतंक, माफिया शासन, जबरन वसूली और भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है, उनकी अब टीएमसी की कोई जरूरत नहीं है।

इन लोगों ने यहां आम जनता के सामने, युवाओं के सामने, बेटियों और बहनों के सामने डर का माहौल बना दिया है। इन्हीं की वजह से माफिया पनपे हैं। भाजपा इस माफिया प्रवृत्ति का अंत करेगी। यह भाजपा का संकल्प है।

07:21 AM16 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

TMC ने चुनाव आयोग से भाजपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

TMC ने चुनाव आयोग से कह- सुवेंदु अधिकारी, स्मृति ईरानी और अन्य भाजपा नेताओं ने “मातृशक्ति भोर्सा कार्ड” नामक एक योजना शुरू की है, जिसमें महिलाओं को वित्तीय सहायता देने का वादा किया गया है और मतदान से पहले अंतिम दिनों में विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में फॉर्म वितरित किए जा रहे हैं। यह मतदाताओं को लुभाने का एक स्पष्ट उदाहरण है, जो चुनावी प्रक्रिया के सबसे संवेदनशील चरण में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को निशाना बना रहा है।

यह लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 123 के तहत भ्रष्ट आचरण और भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 61(2), 173 और 174 के तहत आपराधिक अपराध है। हम कारण बताओ नोटिस जारी करने, योजना को तत्काल बंद करने और इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं। भाजपा बंगाल की महिलाओं को खरीद नहीं सकती। उनके पास लक्ष्मी भंडार है। उन्हें भाजपा की रिश्वत की जरूरत नहीं है।

07:17 AM16 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल के बाराबानी में यूपी CM योगी आदित्यनाथ की जनसभा

06:11 AM16 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

चुनाव आयोग ने बंगाल में 200 से अधिक स्थानों को हिंसा-संभावित घोषित किया

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में 200 से अधिक स्थानों को हिंसा-संभावित घोषित किया है। यहां चुनाव और चुनावों के बाद अशांति का इतिहास रहा है।

आयोग ने जिला मजिस्ट्रेटों (डीएम), पुलिस अधीक्षकों (एसपी) और पुलिस आयुक्तों (सीपी) को इन क्षेत्रों का दौरा करने और विश्वास-निर्माण के उपाय करने के निर्देश दिए हैं।

06:00 AM16 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

तमिलनाडु के मंत्री ने परिसीमन विधेयक के विरोध में काला झंडा फहराया

तमिलनाडु के मंत्री और डीएमके नेता अंबिल महेश पोय्यामोझी ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन विधेयक के विरोध में तिरुचिरापल्ली के थेन्नूर स्थित अपने आवास पर काला झंडा फहराया।

05:57 AM16 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

तमिलनाडु डिप्टी CM स्टालिन परिसीमन विधेयक के विरोध में काले कपड़ों में नजर आए

तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने डीएमके उम्मीदवार और मंत्री पी. मूर्ति के समर्थन में मदुरै पूर्व सीट के लिए प्रचार किया। दौरे के दौरान उन्होंने काले कपड़े पहनकर केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन विधेयक का विरोध किया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.