![]()
लखीमपुर खीरी के जीआईसी ग्राउंड में रविवार को ‘युवराष्ट्र’ के तत्वावधान में ‘रन फॉर नेशन मैराथन 2026’ का आयोजन किया गया। ‘नशा मुक्त युवा, सशक्त भारत’ की थीम पर आधारित इस मैराथन में बारिश के बावजूद लगभग 1500 बालक-बालिकाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह कार्यक्रम सुबह लगभग 6:30 बजे शुरू होकर 10 बजे समाप्त हुआ। मैराथन में बालक और बालिकाओं के लिए अलग-अलग दौड़ आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने निर्धारित मार्ग पर दौड़ लगाकर युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों से जुड़ने का महत्वपूर्ण संदेश दिया। कार्यक्रम में आरएसएस के सह प्रांत प्रचारक संजय जी मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता रहे। विशिष्ट अतिथियों में जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, जिला संघ संचालक अवधेश जी और जिला प्रचारक आजाद शामिल थे। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, संजय जी और जिला प्रचारक आजाद ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए। बालक-बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 5100 रुपये, प्रमाण पत्र और ट्रॉफी प्रदान की गई। द्वितीय स्थान पर रहने वालों को 2100 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को 1100 रुपये, प्रमाण पत्र और ट्रॉफी दी गई। इसके अतिरिक्त, शीर्ष 50 प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। आयोजन समिति के विभाग प्रमुख युवराष्ट्र राहुल शुक्ला ने बताया कि बारिश के बावजूद बच्चों और युवाओं का उत्साह कम नहीं हुआ। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि लगभग 1500 प्रतिभागियों को निशुल्क शर्ट प्रदान की गईं और पंजीकरण भी निशुल्क रखा गया था। शुक्ला ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है।
Source link
बारिश के बीच 1500 बच्चों ने लगाई दौड़:नशामुक्ति संदेश के साथ 'रन फॉर नेशन मैराथन', डीएम ने बांटे पुरस्कार