संभल5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

संभल में ईदगाह और इमामबाड़े पर गुरुवार सुबह 8 बजे से दोपहर ढाई बजे तक बुलडोजर की कार्रवाई चली।
उत्तर प्रदेश के संभल में ईदगाह और इमामबाड़े पर गुरुवार सुबह 8 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक बुलडोजर की कार्रवाई चली। इसमें ईदगाह और इमामबाड़ा गिरा दिया गया। इमामबाड़े को तोड़ने के लिए चार बुलडोजर लगे। मौके पर 5 थानों की पुलिस फोर्स और एक कंपनी PAC तैनात रही।
इसी बीच, गांव के लोग मौके पर जुट गए। विरोध की आशंका को देखते हुए अफसरों ने उन्हें वहां से खदेड़ दिया। प्रशासन के मुताबिक, करीब 7 बीघा चारागाह की जमीन पर ईदगाह और खाद गड्ढे की भूमि पर इमामबाड़ा बनाया गया था।
गांव वालों की शिकायत के बाद लेखपाल स्पर्श गुप्ता ने 18 जनवरी को तहसीलदार कोर्ट में अपील दायर की थी। 31 जनवरी को कोर्ट के आदेश पर नोटिस अखबार में छपवाया गया था। इसमें कहा गया था कि जो भी कब्जेदार हैं, वे सामने आएं। हालांकि, कोई भी सामने नहीं आया।
एक ग्रामीण जुबैदा ने कहा कि यह कार्रवाई रुकनी चाहिए। यहां इमामबाड़े और ईदगाह से सभी को सुविधा मिलती थी। गरीबों की बारातें भी यहीं रुकती थीं। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर सरकारी जमीन पर निर्माण का मामला है, तो मंदिर भी तो सरकारी जमीन पर बने हैं। लेकिन, कार्रवाई सिर्फ मस्जिदों पर हो रही है।
वहीं, गुरुवार सुबह करीब 7.30 बजे एसडीएम निधि पटेल और नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां कुछ लोग छेनी-हथौड़ी से इमामबाड़ा तोड़ रहे थे। प्रशासन ने उन्हें हटा दिया। मामला कोतवाली संभल क्षेत्र के बिछोली गांव का है।
डीएम राजेंद्र पेंसिया ने बताया-
बुलडोजर का खर्च भी कब्जेदारों से वसूला जाएगा। जमीन पर करीब 12 साल पहले अवैध कब्जा किया गया था। इस जमीन की अनुमानित कीमत साढ़े 6 करोड़ रुपए है।

बुलडोजर एक्शन की तस्वीरें देखिए…

बुलडोजर कार्रवाई के दौरान मौके पर गांव के लोग जुट गए, लेकिन अफसरों ने उन्हें हटा दिया।

ईदगाह को गिराने के बाद उसका मलबा भी उठाया गया।

बिछोली गांव में बुलडोजर कार्रवाई वाली जगह पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पुलिसवाले आसपास के घरों की छत से निगरानी करते रहे।

मौके पर SDM और नायब तहसीलदार भी मौजूद रहे। 5 थानों की पुलिस फोर्स और एक कंपनी PAC तैनात रही।
बुलडोजर एक्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
09:23 AM16 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ग्रामीण ने कहा- प्रशासन ने निर्माण हटाने का समय नहीं दिया
ग्रामीण राहत जान ने बताया कि इस जगह पर साल में एक बार सार्वजनिक नमाज अदा की जाती थी और शादी-विवाह जैसे कार्यक्रम भी होते थे। इसे बनाने में जो पैसा लगा था, वह अब बर्बाद हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि रात में प्रधान ने अचानक जानकारी दी कि सुबह प्रशासन बुलडोजर लेकर कार्रवाई करेगा। इसके बाद लोग खुद ही निर्माण हटाने लगे थे, लेकिन प्रशासन की टीम के पहुंचते ही उन्हें रोक दिया गया।
राहत जान का आरोप है कि प्रशासन ने निर्माण हटाने के लिए बिल्कुल भी समय नहीं दिया।
09:13 AM16 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
डीएम बोले- जमीन की कीमत साढ़े 6 करोड़, 12 साल पहले किया था कब्जा
डीएम राजेंद्र पेंसिया ने बताया कि करीब 7 बीघा जमीन पर 12 साल पहले अवैध कब्जा कर इमामबाड़ा, ईदगाह समेत कई निर्माण किए गए थे। इस जमीन की अनुमानित कीमत करीब साढ़े 6 करोड़ रुपये है। जमीन को खाली कराकर आम जनता के उपयोग में लाया जाएगा, क्योंकि पास में ही एक मेडिकल कॉलेज भी स्थित है।
09:13 AM16 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
डीएम बोले- बुलडोजर का खर्च भी कब्जेदारों से वसूला जाएगा
डीएम राजेंद्र पेंसिया ने बताया कि शासन ने लैंड बैंक बनाने का आदेश दिया है, ताकि आम जनता के सार्वजनिक कार्यों के लिए जमीन उपलब्ध कराई जा सके। इसी क्रम में गुरुवार को तहसीलदार कोर्ट के निर्देश पर दो अलग-अलग सरकारी जमीनों से अवैध निर्माण हटाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अवैध कब्जेदारों को अपील के लिए जो समय दिया गया था, वह पूरा हो चुका है। इसके बाद बुलडोजर से कार्रवाई की जा रही है, जिसका खर्च भी अवैध कब्जेदारों से ही वसूला जाएगा।
09:09 AM16 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
महिला बोली- मस्जिद ही क्यों, सरकारी जमीन पर बने मंदिर भी गिराए जाएं
ग्रामीण जुबैदा ने कहा कि यह कार्रवाई रुकनी चाहिए। यहां इमामबाड़े और ईदगाह से सभी को सुविधा मिलती थी। गरीबों की बारातें भी यहीं रुकती थीं।
उन्होंने सवाल उठाया कि अगर सरकारी जमीन पर निर्माण का मामला है, तो मंदिर भी तो सरकारी जमीन पर बने हैं, लेकिन कार्रवाई सिर्फ मस्जिदों पर हो रही है।
उन्होंने कहा कि जब कानून सबके लिए एक है, तो कार्रवाई मंदिरों पर भी होनी चाहिए।
08:32 AM16 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
इमामबाड़े के आगे के हिस्से को बुलडोजर ने ढहाया, देखिए VIDEO
07:51 AM16 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
संभल में इमामबाड़े की दीवार जेसीबी पर गिरी, चालक घायल
नगर पालिका परिषद संभल के जेसीबी ऑपरेटर सौरभ सिरसवाल के दाहिने हाथ में चोट आई है। इमामबाड़े की दीवार को तोड़ते समय दीवार अचानक जेसीबी के ऊपर गिर गई। जेसीबी का शीशा टूट गया। मशीन को भी नुकसान हुआ। घटना के बाद मशीन खराब हो गई। उसे वापस भेज दिया गया है।
06:49 AM16 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
डीएम और एसपी पहुंचे, कार्रवाई की रिपोर्ट ली
दोपहर 12 बजे डीएम राजेंद्र पेंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस-प्रशासन की टीमों से ढांचों को गिराए जाने की कार्रवाई की रिपोर्ट ली और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
05:59 AM16 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
संभल में बुलडोजर एक्शन के 3 VIDEO देखिए
05:58 AM16 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
एसडीएम बोलीं- चारागाह और गढ्ढे की जमीन पर हुआ था अतिक्रमण
एसडीएम निधि पटेल ने बताया- चारागाह और गढ्ढे की जमीन पर अतिक्रमण करके निर्माण कराए गए थे। आज तहसीलदार कोर्ट के आदेश पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।
04:18 AM16 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
संभल में बुलडोजर एक्शन पर अपडेट दे रहे हैं भास्कर रिपोर्टर
प्रशासन के पहुंचने से पहले लोग खुद ही छैनी-हथौड़ी से इमामबाड़ा तोड़ने लगे। लेकिन, प्रशासन ने उन्हें वहां से हटा दिया।
04:14 AM16 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
अफसरों ने मौके पर जुटी भीड़ को हटाया, देखिए VIDEO
बुलडोजर कार्रवाई के दौरान मौके गांव वालों की भीड़ जुटने लगी। पुलिस ने तत्काल उन्हें हटाया और वापस भेजा।
04:13 AM16 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
5 थानों की फोर्स, SDM और नायब तहसीलदार मौके पर मौजूद
जिस गांव में बुलडोजर चल रहा है, वहां 5 थानों की पुलिस फोर्स और एक कंपनी PAC तैनात की गई है। SDM निधि पटेल और नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं।
03:51 AM16 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
संभल में ईदगाह, इमामबाड़ा को तोड़ने पहुंचा बुलडोजर
थोड़ी देर में कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसके लिए प्रशासन चार बुलडोजरों के साथ मौके पर पहुंच गया है।
