ग्रेटर नोएडा में 50 लाख की अवैध शराब पकड़ी:हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी खेप, दादरी टोल प्लाजा के पास पकड़ी गई


ग्रेटर नोएडा में आबकारी विभाग ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दादरी थाना क्षेत्र के लुहारली टोल प्लाजा के पास से एक ट्रक से पंजाब मार्का की 570 पेटियां अवैध शराब बरामद की गई हैं। इसकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। आबकारी विभाग अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चला रहा है। मुखबिर की सूचना पर विभाग की टीम ने मंगलवार रात लुहारली टोल प्लाजा के पास एक ट्रक को रोका। जांच के दौरान, ट्रक में थर्माकोल की बोरियों के पीछे छिपाकर भारी मात्रा में शराब रखी हुई मिली। बरामद शराब की 570 पेटियों में विभिन्न ब्रांड शामिल थे, जिन पर ‘फॉर सेल इन पंजाब’ लिखा था। इनमें रॉयल स्टैग व्हिस्की (750 ml) की 78 पेटी, रॉयल स्टैग व्हिस्की (375 ml) की 40 पेटी, रॉयल स्टैग व्हिस्की (180 ml) की 36 पेटी, रॉयल चैलेंज (750ml) की 47 पेटी, रॉयल चैलेंज (375ml) की 34 पेटी, स्टर्लिंग रिजर्व (750 ml) की 30 पेटी, मैक डॉवेल्स नो.1 (750 ml) की 99 पेटी, मैक डॉवेल्स नो.1 (375 ml) की 45 पेटी और मैक डॉवेल्स नो.1 (180ml) की 44 पेटी शामिल थीं। इसके अलावा थंडरवोल्ट बीयर (500 ml) की 40 पेटी और किंगफिशर बीयर (500 ml) की 77 पेटी भी बरामद की गईं। यह शराब हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी। कार्रवाई के दौरान ट्रक में सवार तस्कर फरार हो गए। आबकारी विभाग ने ट्रक मालिक और फरार चालक के खिलाफ दादरी थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *