महराजगंज जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी:सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज अधिक


महराजगंज जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इन दिनों मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सुबह से ही इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ पहुंच रही है। अस्पताल में आने वाले मरीजों में सर्दी-जुकाम, बुखार और खांसी के साथ उल्टी-दस्त के मामले भी बढ़े हैं। डॉक्टर ऋषि चौधरी ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण कई बीमारियों से पीड़ित मरीज इलाज के लिए अस्पताल आ रहे हैं। इसके अलावा टाइफाइड और डेंगू के मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। सांप काटने के मामलों में भी मरीज इमरजेंसी में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। डॉक्टर ने लोगों को बदलते मौसम में खास सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बुखार, उल्टी-दस्त या अन्य बीमारी के लक्षण दिखने पर लापरवाही न करें और समय पर डॉक्टर से सलाह लें। इसके साथ ही, साफ-सफाई का ध्यान रखने, स्वच्छ पानी पीने और आसपास गंदगी जमा न होने देने की अपील की गई है। अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी मरीजों को जरूरी इलाज दे रहे हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *