जालौन में अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान:बीमारी और मानसिक परेशानी से जूझ रहा था, कैंसर से भी पीड़ित था


जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर मोहल्ले में बीमारी और मानसिक परेशानी से जूझ रहे 55 वर्षीय संतोष वर्मा ने गुरुवार देर रात घर के कमरे में फांसी लगा ली। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे परिजनों ने उन्हें फंदे पर लटका देखा। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन आनन-फानन उन्हें फंदे से नीचे उतारकर मेडिकल कॉलेज उरई लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। कैंसर से पीड़ित थे, मजदूरी भी नहीं कर पा रहे थे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों के मुताबिक, संतोष वर्मा पिछले कई वर्षों से बीमारी से परेशान थे। वह कैंसर से भी पीड़ित थे। बीमारी के कारण पिछले कुछ समय से मजदूरी का काम नहीं कर पा रहे थे। परिजनों का कहना है कि इलाज में लगातार बढ़ते खर्च और आर्थिक परेशानी के चलते संतोष मानसिक रूप से भी परेशान रहते थे। उनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं रहती थी। परिजनों ने बताया कि गुरुवार रात संतोष अपने कमरे में चले गए थे। शुक्रवार सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आए तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। आशंका होने पर परिजनों ने कमरे के अंदर जाकर देखा तो संतोष फंदे पर लटके मिले। यह देखकर घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने उन्हें तुरंत फंदे से नीचे उतारा और मेडिकल कॉलेज उरई लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्नी और चार बेटों का रो-रोकर बुरा हाल संतोष अपने पीछे पत्नी विमला देवी और चार बेटों को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़े बेटे राहुल ने बताया कि उनके पिता लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद उनके इलाज के लिए परिजनों ने काफी प्रयास किए, लेकिन बीमारी और इलाज का खर्च बढ़ता गया। पुलिस बोली- प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से जानकारी लेने के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *