![]()
भाजपा गोरखपुर महानगर की कार्यसमिति का विस्तार किया गया है। इसमें 17 विशेष आमंत्रित सदस्यों को शामिल किया गया है। इसमें पहला नाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का है। इसके अतिरिक्त कई और महत्वपूर्ण लोग इस कार्यसमिति का हिस्सा बने हैं लेकिन गोरखपुर शहर से 4 बार विधायक रहे, वर्तमान में राज्ससभा सदस्य व पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव डा. राधामोहन दास अग्रवाल को इसमें शामिल नहीं किया गया है।
महानगर अध्यक्ष की ओर से जारी सूची में मुख्यमंत्री के अलावा सांसद रविकिशन शुक्ला, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डा. धर्मेंद्र सिंह, महापौर डा. मंगलेश श्रीवास्तव, गोरखपुर ग्रामीण के विधायक विपिन सिंह, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह, रमेश सिंह, पूर्व महापौर डा. सत्या पांडेय, अंजू चौधरी, सीताराम जायसवाल, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, पूर्व एमएलसी एवं पूर्व राष्ट्रीय सचिव विनोद पांडेय, पूर्व उपसभापति एवं पार्षद मनु जायसवाल, पवन त्रिपाठी,ऋषि मोहन, व्यापारी नेता विशाल गुप्ता एवं वरिष्ठ भाजपा नेता देश बंधु शुक्ला शामिल हैं। शहर के महत्वपूर्ण लोगों को किया जाता है शामिल एक भाजपा नेता ने बताया कि कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शहर के महत्वपूर्ण लोगों को शामिल किया जाता है। इसी क्रम में यह सूची जारी की गई है। मुख्यमंत्री गोरखपुर महानगर के ही निवासी हैं और गोरखपुर शहर से विधायक भी हैं। पार्टी के तीनों प्रदेश उपाध्यक्ष भी इसमें शामिल किए गए हैं। क्षेत्रीय टीम के दो महामंत्री भी शहर के रहने वाले हैं लेकिन उन्हें विशेष आमंत्रित सदस्य नहीं बनाया गया है। डा. राधामोहन को फ्लाईओवर के उद्घाटन में भी नहीं बुलाया गया था
राज्यसभा सदस्य डा. राधामोहन दास अग्रवाल को उनके घर के पास से शुरू होने वाले सिक्सलेन फ्लाईओवर के लोकार्पण समारोह में भी नहीं आमंत्रित किया गया था। पार्टी न ही प्रशासन ने उन्हें कोई निमंत्रण भेजा था। इसपर उन्होंने अपना दुख भी व्यक्त किया था। उस समय डा. अग्रवाल भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भी थे। इसके साथ ही वह गोरखपुर शहर सीट से लगातार 4 बार विधायक रहे हैं। 2022 में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए अपनी सीट छोड़ दी थी। जिसके बाद उन्हें राज्यसभा सदस्य बनाया गया था।
Source link
गोरखपुर महानगर कार्यसमिति सदस्य बने CM योगी:विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया