अलायंस एयर फ्लाइट की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग:प्रयागराज से दिल्ली आ रहा था विमान, इंजन में आई खराबी; 40 यात्री सवार थे


अलायंस एयर के एक विमान का इंजन खराब होने के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर इसकी इमरजेंसी लैंडिंग की गई। विमान में 40 पैसेंजर और 4 क्रू मेंबर सवार थे। प्लेन प्रयागराज से दिल्ली आ रहा था। एयरपोर्सूट सूत्रों ने बताया कि विमान ने आपातकालीन लैंडिंग इसलिए की, क्योंकि उसका एक इंजन काम नहीं कर रहा था। आधिकारिक सूचना के अनुसार, विमान दोपहर करीब 2.15 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा। अलायंस एयर की ओर से इस पर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं आई। खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *