![]()
बदायूं में मंडी समिति पुलिस चौकी के पास प्लाई से लदा एक ई-रिक्शा पलट गया। इस हादसे में ई-रिक्शा के नीचे दबे युवक सोनू (20) की शुक्रवार दोपहर 11 बजे जिला अस्पताल में मौत हो गई। हादसे में गंभीर घायल सोनू को राहगीरों ने ई-रिक्शा के नीचे से निकाला था। इसके बाद एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सोनू मूसाझाग थाना क्षेत्र के रूखड़ाखौला गांव के रहने वाले थे। वह राम बहादुर के बेटे थे और शटरिंग का काम करते थे। गुरुवार को वह ई-रिक्शा पर प्लाई लादकर जा रहे थे। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मंडी समिति चौकी के पास अचानक प्लाई से लदा ई-रिक्शा पलट गया। सोनू उसके नीचे दब गए थे। शुक्रवार को इलाज के दौरान सोनू की हालत बिगड़ गई। दोपहर करीब 11 बजे उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस हादसे की वजह की जांच कर रही है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
Source link
प्लाईवुड लदा ई-रिक्शा पलटा, युवक की मौत:बदायूं में मंडी समिति चौकी के पास हुआ हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम