![]()
नजीराबाद में मंगलवार देर रात अनियंत्रित बाइक पोल से जा टकरायी, हादसे में रेस्टोरेंट कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे आनन–फानन में हैलट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोविंद नगर के रेस्टोरेंट में करता था काम कर्नलगंज निवासी आयुष सोनकर (24) गोविंद नगर स्थित मेड्यूसा रेस्टोरेंट में काम करता था। परिवार में मां सोनी, दो भाई सौरभ, गौरव है। छोटे भाई गौरव ने बताया कि रोज की तरह मंगलवार रात करीब 3 बजे बाइक से घर लौट रहा था। वह लाजपत नगर स्थित होटल हवेली के पास पहुंचा ही था, तभी उसकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई। हादसे में आयुष गंभीर रूप से घायल हो गया। पीछे से आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने घटना की जानकारी नजीराबाद पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आयुष को हैलट अस्पताल में भर्ती करा कर आयुष के दोस्त सुशांत को घटना की जानकारी दी। परिजन जब तक हैलट पहुंचे तब तक आयुष की मौत हो चुकी थी। मामले में नजीराबाद थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि बाइक अनियंत्रित होने से हादसा हुआ है, अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हुई है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नही मिली है।
Source link
नजीराबाद में बाइक सवार बिजली के पोल से टकराया, मौत:रेस्टोरेंट से देर रात काम कर लौट रहा था, बाइक अनियंत्रित होने से हुआ हादसा