![]()
हरदोई में लोनार और बेहटा गोकुल पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के दो इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित थे और समाज विरोधी तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त बताए गए हैं। पुलिस ने सोमवार शाम करीब 5 बजे इसकी जानकारी दी। सितंबर 2025 में दर्ज हुआ था गैंगस्टर का मुकदमा पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर 2025 को थाना बेहटा गोकुल में आर्थिक और भौतिक लाभ के उद्देश्य से समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई थी। प्रतीक शुक्ला और अजय कुमार गिरफ्तार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान प्रतीक शुक्ला उर्फ छोटा पंचर निवासी मोहल्ला ऊंचा थोक बावन चुंगी, थाना कोतवाली शहर और अजय कुमार निवासी ग्राम सकाहा, थाना बेहटा गोकुल के रूप में हुई है। लोनार पुलिस ने दोनों इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। दोनों आरोपियों पर दर्ज हैं कई गंभीर मुकदमे पुलिस के मुताबिक, प्रतीक शुक्ला उर्फ छोटा पंचर का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ डकैती, सेंधमारी, मारपीट, धमकी, रंगदारी और पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न थानों में कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, अजय कुमार के खिलाफ भी डकैती, सेंधमारी और गैंगस्टर एक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन पुलिसकर्मियों ने निभाई अहम भूमिका इस गिरफ्तारी अभियान में लोनार थाना प्रभारी सुनील कुमार मिश्रा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मुकुट सिंह यादव, कांस्टेबल श्यामू, कांस्टेबल घनश्याम और कांस्टेबल राहुल यादव की टीम शामिल रही। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Source link
हरदोई में 25-25 हजार के दो इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार:लंबे समय से थे फरार, लूट, पॉक्सो एक्ट समेत कई मामलों में आरोपी थे