हरदोई में बाइक फिसलने से हादसा:ससुराल जा रहे जीजा की मौत, साला घायल

हरदोई में एक सड़क हादसे में बाइक सवार जीजा की मौत हो गई, जबकि साला गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना पिहानी कोतवाली क्षेत्र के मंसूरनगर तिराहे के पास हुई, जब उनकी बाइक सड़क पर फैले कीचड़ के कारण फिसल गई। हादसा शुक्रवार रात करीब 10:30 के आसपास हुआ। शनिवार की दोपहर 2…

Read More

बच्चों को खिड़कियों से बस में बिठाया:हरदोई में रक्षाबंधन पर भीड़, बहनों ने बांधी राखी, भाइयों ने दिया वचन

हरदोई में शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने शुभ मुहूर्त में भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी कलाई पर राखी बांधी और दीर्घायु की कामना की। इसके बदले में भाइयों ने बहनों की रक्षा का वचन दिया और उन्हें उपहार भेंट किए। हिंदू…

Read More

हरदोई में किसान की करंट लगने से मौत:फर्राटा पंखे का तार लगाते समय हुआ हादसा, परिवार में शोक

हरदोई के माधौगंज थाना क्षेत्र के में फर्राटा पंखे का तार लगाते समय करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। 41 वर्षीय यूसुफ को परिजन तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह घटना बुधवार देर शाम भीषण गर्मी के बीच हुई। बुधवार की रात 8 बजे मेडिकल…

Read More

बिजली चोरी की जांच करने पहुंची टीम पर हमला:हरदोई में जेई घायल, सिपाही की वर्दी फाड़ी; पिता-पुत्र समेत 3 पर FIR

हरदोई में बिजली चोरी की जांच करने पहुंची विद्युत प्रवर्तन दल और विजिलेंस टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बघौली थाना क्षेत्र के गोंडाराव गांव स्थित मोनू मैरिज लॉन में जांच के दौरान हुई मारपीट में अवर अभियंता सरफराज अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, प्रवर्तन दल के सिपाही…

Read More

हरदोई में चोकर कारोबारी ने फांसी लगाकर जान दी:घर में अकेला था, पिता आल्हा सुनने गए थे; मौत की वजह स्पष्ट नहीं

हरदोई में शनिवार देर रात करीब 11:30 बजे 21 साल के चोकर व्यवसायी प्रवीण कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह नए मकान में अकेला था। उसके पिता गांव में आयोजित आल्हा गायन सुनने गए थे। देर रात लौटने पर पिता ने बेटे को फंदे पर लटका देखा। रविवार दोपहर करीब…

Read More

हरदोई में पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाली तिरंगा यात्रा:NPS, निजीकरण और TET अनिवार्यता के विरोध में किया प्रदर्शन

हरदोई में अटेवा पेंशन बचाओ मंच द्वारा पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण के विरोध और शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा शुक्रवार शाम राजकीय इंटर कॉलेज से शुरू होकर कलेक्ट्रेट परिसर में समाप्त हुई। इसमें बड़ी संख्या में शिक्षकों और कर्मचारियों ने भाग लिया। यह तिरंगा यात्रा शाम…

Read More

गंगाजल चढ़ाकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत:हरदोई में अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, एक साथी लखनऊ रेफर

हरदोई के देहात कोतवाली क्षेत्र में एक सड़क हादसे में सकाहा मंदिर से गंगा जल चढ़ाकर लौट रहे बाइक सवार एक युवक की मृत्यु हो गई। इस घटना में उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे लखनऊ रेफर किया गया है। अपने इकलौते पुत्र को खोने के बाद पिता बदहवास हो गए। यह…

Read More

ईओ ने 21 साल पुराने मामले में दर्ज कराया केस:पूर्व सभासद पर पत्नी के नाम दुकान का अनुबंध कराने का आरोप

हरदोई के शाहाबाद में नगर पालिका प्रशासन ने पद के दुरुपयोग और कथित फर्जीवाड़े के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। अधिशासी अधिकारी (ईओ) सर्वेश कुमार की शिकायत पर 21 साल पुराने मामले में पूर्व सभासद अजहर मसूद के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेजों से जुड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। शाहाबाद कोतवाली…

Read More

युवक को जगाए रखने के लिए 400 थपकियां:हरदोई में एंबुलेंस चालक को सांप ने डसा, 30 एंटी वेनम इंजेक्शन के बाद भी हालत गंभीर

हरदोई में जहरीले सांप के काटने से एक एंबुलेंस चालक की हालत गंभीर हो गई है। उन्हें बचाने के लिए दोस्तों ने 400 थपकियां दीं और डॉक्टरों ने 30 एंटी-वेनम इंजेक्शन लगाए, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ के उच्च संस्थान में रेफर कर दिया है।…

Read More

हरदोई में पौने दो घंटे में 70 मिमी बारिश हुई:सड़कें और फुटपाथ बने तालाब, घुटनों तक भरा पानी

हरदोई में बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश ने नगर पालिका के जल निकासी के दावों की पोल खोल दी। करीब पौने दो घंटे में 70 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इससे शहर की सड़कें, गलियां और प्रमुख चौराहे पानी में डूब गए। कई जगह घुटनों तक पानी भरने से लोगों, राहगीरों और वाहन चालकों को…

Read More