![]()
लखीमपुर खीरी के झाऊपुर गांव में शनिवार सुबह गन्ने के खेत से एक मानव कंकाल मिला। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान हैदराबाद थाना क्षेत्र के तुलमेलगंज निवासी 35 वर्षीय अनिल के रूप में हुई है। परिजनों ने घटनास्थल पर मिले कपड़ों से उसकी शिनाख्त की। परिजनों के अनुसार, अनिल गुरुवार को अपने घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। शनिवार सुबह खेत में कंकाल मिलने की जानकारी मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और कपड़ों के आधार पर शव की पहचान की। प्रारंभिक जांच में युवक की मौत जंगली जानवर के हमले से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल पर बाघ के पगमार्क नहीं मिले हैं। इसलिए, मौत के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल पाएगा। दक्षिण खीरी के डीएफओ तापस मिहिर ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस ने मानव कंकाल को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Source link
लखीमपुर में गन्ने के खेत में मिला युवक का कंकाल:जंगली जानवर के हमले की आशंका, कपड़ों से पहचान