आकिब नबी न्यूजीलैंड दौरे से पहले सरे से काउंटी खेलेंगे:टीम से जुड़े, कल से यॉर्कशायर से पहला मुकाबला होगा


भारत के तेज गेंदबाज आकिब नबी न्यूजीलैंड दौरे की तैयारी के लिए इंग्लैंड गए हैं। वे वहां पर इंग्लिश की काउंटी चैंपियनशिप डिविजन-1 के 3 मैच खेलेंगे। नबी को वहां ठीक वैसी परिस्थितियों में खेलने का मौका मिलेगा, जैसी नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के दो टेस्ट मैचों के दौरान मिल सकती हैं। द हिंदु के अनुसार, आकिब मंगलवार को लंदन पहुंच गए हैं। वे बुधवार को द ओवल में यॉर्कशायर के खिलाफ मुकाबले में उतरेंगे। नबी से पहले सरे की टीम में महिपाल लोमरोर, राहुल चाहर और साई सुदर्शन जैसे भारतीय खिलाड़ी खेल चुके हैं। इंडिया ए सीरीज से पहले लौटेंगे नबी के भारत लौटने की उम्मीद है। इसके बाद उन्हें पुडुचेरी में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ इंडिया ए सीरीज में खेलना है। 4 दिवसीय मैचों की यह सीरीज 22 सितंबर से शुरू होगी। नबी को श्रीलंका सीरीज के लिए भारत की टेस्ट टीम में शामिल किया गया था। क्योंकि, जसप्रीत बुमराह को BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से फिटनेस क्लीयरेंस नहीं मिला था। हालांकि, नबी दोनों टेस्ट मैचों में टीम से बाहर रहे।
रणजी ट्रॉफी में 60 विकेट लिए थे 2025-26 का सीजन नबी के लिए सफलता वाला रहा। उन्होंने जम्मू-कश्मीर की पहली रणजी ट्रॉफी जीत में अहम भूमिका निभाई और 60 विकेट लिए। इनमें फाइनल के पांच विकेट भी शामिल थे। इस अभियान के दौरान नबी ने केएल राहुल, करुण नायर और आर स्मरण को भी आउट किया। नबी के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 150 से ज्यादा विकेट हैं। IPL में दिल्ली कैपिटल्स से खेले नबी ने इसी इसी दौरान IPL डेब्यू भी किया। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 8.4 करोड़ रुपए में खरीदा था। उन्होंने टीम के लिए पांच मैच खेले, लेकिन कोई विकेट नहीं लिया। उनका इकॉनमी रेट 11.46 रहा। ——————————–

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *