कानपुर देहात में ललई सिंह यादव जयंती:कझारा में दी गई श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने सामाजिक न्याय के विचार दोहराए


कानपुर देहात में पेरियार ललई सिंह यादव की 115वीं जयंती पर उनकी जन्मभूमि कझारा में भव्य माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उनके अनुयायियों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रपौत्र ललई भूपेंद्र ने बताया कि शाम तक अनुयायियों के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा। पेरियार ललई सिंह यादव के प्रपौत्र ललई बृजेंद्र यादव ने कहा कि पेरियार ललई सिंह यादव ने अपना पूरा जीवन सामाजिक न्याय, समानता, तर्कवाद और शोषण के खिलाफ संघर्ष को समर्पित किया। उनका संदेश था कि समाज में किसी भी व्यक्ति के साथ जाति और ऊंच-नीच के आधार पर भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को पेरियार ललई सिंह यादव के विचारों को पढ़ना और समझना चाहिए। सामाजिक समानता के लिए आगे आना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी नेता राजवीर यादव, बिलासपुर के भीमस्वामी राहुल, सौरभ यादव, अवनीश वर्मा, अरविंद यादव प्रधान समेत कई लोग मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *