लखनऊ में मदरसे के कमरे में लगी आग:फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू, शार्ट सर्किट से हुई घटना


लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र स्थित चांदगंज इलाके में बुधवार शाम एक मदरसे के कमरे में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए आग को अन्य हिस्सों में फैलने से रोक दिया। कमरे में रखा सामान आग की चपेट में आया फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि कमरे में रखा कुछ सामान आग की चपेट में आकर राख हो गया। आग शार्ट सर्किट से लगने की बात सामने आ रही है। पुलिस और फायर विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *