अमृत सरोवर की शिकायत करने पर किसान नेता से मारपीट:प्रधान पर साथियों के साथ हमला करने का आरोप, मेडिकल कॉलेज में भर्ती


शाहजहांपुर में सिंधौली थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 8 बजे अमृत सरोवर तालाब के काम में घोटाले की शिकायत करने वाले किसान यूनियन पदाधिकारी से मारपीट का मामला सामने आया है। घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। परिजनों का आरोप है कि ग्राम प्रधान ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की। घायल की पहचान मिथुन कठेरिया के रूप में हुई घायल मिथुन कठेरिया भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रीयतावादी) के ब्लॉक अध्यक्ष हैं। उनकी पत्नी रामा देवी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि मिथुन ने गांव के अमृत सरोवर तालाब में हुए काम में घोटाले की शिकायत की थी। इस शिकायत की जांच पहले 1 सितंबर को होनी थी, लेकिन जांच नहीं हो सकी। इसके बाद अधिकारियों ने 18 सितंबर को दोबारा जांच की तारीख तय की। नहर के पास से घर ले जाने का आरोप रामा देवी का आरोप है कि बुधवार रात ग्राम प्रधान अपने कुछ साथियों के साथ नहर के पास खड़े थे। उन्होंने मिथुन को घर ले जाकर गाली-गलौज की और तालाब की जांच कराने पर जान से मारने की धमकी दी। लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला करने का आरोप प्रार्थना पत्र के मुताबिक, कुछ लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से मिथुन पर हमला किया। इससे उनके सिर और चेहरे पर चोटें आईं और खून बहने लगा। इसके बाद कुछ अन्य लोगों ने भी लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की। नहर में घायल पड़े मिले मिथुन रामा देवी के मुताबिक, ग्रामीणों ने उनके घायल पति को नहर में पड़ा देखा और उन्हें सूचना दी। इसके बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज चल रहा है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और पति को सुरक्षा देने की मांग की है। थाने के बाहर भी हुआ हंगामा घटना के बाद थाने के बाहर भी हंगामा हुआ। परिजनों ने एक आरोपी को थाने आते देखा तो वे भड़क गए। पुलिस ने किसी तरह उन्हें शांत कराया। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर रही पुलिस सिंधौली प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि अमृत सरोवर तालाब में घोटाले की शिकायत की गई थी। घायल के परिजनों ने उसी शिकायत से नाराज ग्राम प्रधान पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *