![]()
बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र की दुबौला चौकी अंतर्गत भरवालिया गांव में सिपाही और युवक के बीच हाथापाई का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पुलिसकर्मी और युवक के बीच मारपीट होती दिख रही है। गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद युवक ने डायल-112 पर फोन कर पुलिस को मौके पर बुलाया था। पुलिस टीम के पहुंचने के बाद मामला सुलझने के बजाय विवाद और बढ़ गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक नशे की हालत में था और उसने पुलिसकर्मियों से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। बाद में हाथापाई होने लगी। घटना का वीडियो किसी ग्रामीण ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में पुलिसकर्मी भी युवक के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया, जिसके बाद मामला किसी तरह नियंत्रित हो सका। फिलहाल, इस घटना को लेकर किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस विभाग की ओर से भी इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
Source link
बस्ती में सिपाही और युवक में मारपीट, VIDEO:पत्नी से विवाद के बाद बुलाई थी पुलिस, नशे में पुलिसवालों से भिड़ा