![]()
देवरिया में बुधवार रात करीब 8 बजे पत्नी से विवाद के बाद 25 वर्षीय युवक ने आत्महत्या की कोशिश की। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों को शक हुआ। दरवाजा तोड़कर देखा तो युवक फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मामला खुखुंदू थाना क्षेत्र के खखड़ी गांव का है। मुरली की चार महीने पहले हुई थी शादी मुरली (25) पुत्र रामनिवास खखड़ी गांव का रहने वाला है। उसकी शादी करीब चार महीने पहले हुई थी। परिजनों के मुताबिक, बुधवार को उसकी पत्नी का ममेरा भाई घर आया था। शाम करीब 7 बजे मुरली घर पहुंचा, जिसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। ममेरे भाई के जाने के बाद बढ़ी कहासुनी विवाद के दौरान पत्नी का ममेरा भाई घर से चला गया। इसके बाद भी पति-पत्नी के बीच कहासुनी होती रही। विवाद के बाद मुरली अपने कमरे में चला गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। दरवाजा तोड़कर कमरे में पहुंचे परिजन काफी देर तक मुरली के कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन वह अंदर से बंद था। परिजनों और आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो मुरली फंदे पर लटका मिला। लोगों ने उसे तुरंत नीचे उतारा और इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले गए। मेडिकल कॉलेज से गोरखपुर रेफर स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद मुरली को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। विवाद की असली वजह की जांच कर रही पुलिस परिजनों ने बताया कि घटना से पहले पत्नी के ममेरे भाई के घर आने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। हालांकि, विवाद की असली वजह और घटना के अन्य पहलुओं की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस बोली- मामले की जांच के बाद होगी कार्रवाई खुखुंदू प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि युवक के आत्महत्या की कोशिश करने की जानकारी मिली है। उसे इलाज के लिए गोरखपुर ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेगी।
Source link
पत्नी से विवाद के बाद युवक ने आत्महत्या की कोशिश:कमरे में फंदे पर लटका मिला, मेडिकल कॉलेज से गोरखपुर रेफर