लखनऊ में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों से मिले पंकज सिंह:भाजपा लखनऊ महानगर टीम की 5-ए कालिदास आवास पर अहम बैठक, एकता और समर्पण पर जोर


लखनऊ में भाजपा संगठन को धार देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने अपनी नवनियुक्त टीम के साथ नोएडा विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह से 5-ए कालिदास आवास पर मुलाकात की। इस दौरान सभी नए पदाधिकारियों का परिचय कराया गया और संगठन की दिशा पर चर्चा हुई। ‘संगठन परिवार की तरह होता है’-पंकज सिंह बैठक के दौरान पंकज सिंह ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन केवल एक संरचना नहीं, बल्कि एक परिवार होता है। इसमें हर कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण होती है और सभी लोग आपसी विश्वास व सहयोग के साथ जुड़े रहते हैं। एकता और समर्पण से ही मिलेगा लक्ष्य उन्होंने कहा कि जब संगठन में परिवार जैसी भावना होती है, तो कठिन परिस्थितियों में भी एकता बनी रहती है। इसी भावना से काम करने पर अनुशासन और मजबूती बढ़ती है, जिससे पार्टी अपने लक्ष्यों को अधिक प्रभावी ढंग से हासिल कर पाती है। कई वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मौजूद मीडिया प्रभारी के अनुसार इस मौके पर महामंत्री धनश्याम दास अग्रवाल, सतेन्द्र सिंह, टिंकू सोनकर, उपाध्यक्ष सौरभ वाल्मीकि, योगेंद्र पटेल, विनायक पाण्डेय, जीडी शुक्ला, दीपक कुमार शुक्ला, कमकुम राजपूत, मंत्री चन्द्र प्रकाश अवस्थी, सतीश मिश्रा, अपूर्व भार्गव, आनन्द पाण्डेय, अर्चना साहू, पंकज सक्सेना, कोषाध्यक्ष मनोज के गुप्ता, कार्यालय प्रभारी डेनिश सोनकर सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *