![]()
लखनऊ में शुक्रवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में बिजली गुल हुई। खराब मौसम के कारण बिजली कटौती और बाधा उपभोक्ताओं को झेलना पड़ा। LDA की लापरवाही बिजली सप्लाई ध्वस्त हो गई। कबीर नगर में नाला निर्माण के दौरान अंडरग्राउंड केबल कटने से एक दर्जन कॉलोनियों में देर रात तक अंधेरा रहा। बत्ती गुल होने के बाद स्थानीय लोगों को पानी की भी परेशानी उठानी पड़ी। कबीर नगर उपकेंद्र पर शुक्रवार शाम करीब 5.30 बजे बत्ती गुल हो गई । चुन्नूखेड़ा तिराहे के पास परसादी खेड़ा रोड पर एलडीए द्वारा नाले का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इस दौरान सड़क की खुदाई करते समय की अंडरग्राउंड केबल कट गई। केबल कटने से पंडितखेड़ा, काशीराम कॉलोनी सदरौना, शुभम सिटी, गोल्ड सिटी, कृष्ण विहार कॉलोनी, रामदास खेड़ा, बजरंग सिटी, परसादी खेड़ा, आर्यपुरम और राधेबाग कॉलोनी समेत एक दर्जन से अधिक वीआईपी और घनी आबादी वाले इलाकों की बिजली ठप हो गई। बिजली कटौती से लगभग 30 हजार आबादी परेशान हो गई। उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र से लेकर टोल-फ्री नंबर 1912 पर कई बार शिकायत किया। सूचना पर जूनियर इंजीनियर और विभागीय कर्मचारी फाल्ट ठीक करने मौके पर पहुंचे, लेकिन केबल बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण देर रात तक आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी थी। नगराम के 50 गांवों में ठप रही सप्लाई दुबग्गा के मछली मंडी इलाके में एक ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। स्थानीय निवासियों ने तत्काल इसकी जानकारी देने के लिए उपकेंद्र से लेकर संबंधित एक्सईएन तक के मोबाइल पर फोन मिलाए। स्थानीयों के आरोप हैं किसी भी अधिकारी ने फोन नहीं उठाया । नाराज नागरिकों और भारतीय किसान यूनियन (हिन्दुस्तान) के पदाधिकारियों ने उपकेंद्र घेराव करके नारेबाजी और प्रदर्शन किया। चौक में गुल रही बत्ती पुराने लखनऊ के चौक घंटाघर उपकेंद्र के दुर्गा मार्ग फीडर में केबल फाल्ट होने से लगभग 4 घंटे तक बिजली गुल रही। फैजुल्लागंज के गायत्री नगर और हरिओम नगर में भी लोग बिजली कटौती से परेशान रहे । वहीं, सरोसा उपकेंद्र के शिवग्राम पंचायत में दिनभर बिजली की आंख-मिचौली चलती रही, जबकि अलीगंज के चंद्रलोक फीडर के तहत दिन में एक घंटे की अघोषित कटौती की गई। अचानक बिजली कटौती से लोगों ने काफी नाराजगी जताई।
Source link
लखनऊ के विभिन्न इलाकों में हुई बिजली कटौती:दुबग्गा में ट्रांसफार्मर में लगी आग , कटौती से नाराज लोगों ने उपेंद्र घेरा, नाला निर्माण में अंडरग्राउंड केबल कटी