लखनऊ का जानकीपुरम विस्तार अब गंदगी मुक्त, हरा-भरा:नागरिकों ने खुद बदला चौराहों का स्वरूप, लगाए पौधे


राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम विस्तार इलाका अब गंदगी और झाड़ियों से मुक्त होकर हरा-भरा नजर आएगा। क्षेत्र के कुछ जागरूक नागरिकों ने प्रशासनिक लापरवाही का इंतजार करने के बजाय खुद ही चौराहों की सूरत बदलने का बीड़ा उठा लिया है। जानकीपुरम विस्तार महासमिति के पहल पर जो चौराहे लंबे समय से गंदगी, झाड़ियों और अवैध पोस्टरों से पटे पड़े थे, उनके सुंदरीकरण के लिए स्थानीय महासमिति आगे आई है। महासमिति के महासचिव विनय कृष्ण पांडेय एडवोकेट, ओ पी वर्मा, अमरेश चंद्र, राजय कुमार, आर बी पांडेय और गिरीश श्रीवास्तव ने मिलकर इस विशेष अभियान की शुरुआत की है। स्वामी दयानंद चौराहे से हुई शुरुआत इस जमीनी पहल की शुरुवात चंद्रिका देवी चौराहा से किया गया, जिसे एक ट्रस्ट द्वारा स्वामी दयानंद चौराहे का नाम दिया गया है। टीम ने सबसे पहले चौराहे पर जमी झाड़ियों को काटा, कूड़े के ढेरों को साफ किया और खंभों व दीवारों पर लगे भद्दे पोस्टरों को हटाया। इसके बाद चौराहे पर खूबसूरत सजावटी पौधे लगाए गए। खास बात यह है कि इन नागरिकों ने केवल पौधे लगाए ही नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और सिंचाई का जिम्मा भी खुद लिया है ताकि ये पौधे जीवित रह सकें। लगाए जा रहे अशोक और मोरपंखी के पौधे महासमिति के महासचिव विनय कृष्ण पांडेय एडवोकेट ने बताया कि इस अभियान के तहत चंद्रिका टावर चौराहे पर अशोक और मोरपंखी के पौधे रोपे गए हैं। ये पौधे न केवल चौराहे की खूबसूरती बढ़ाएंगे बल्कि पर्यावरण को भी शुद्ध रखेंगे। समिति का लक्ष्य क्षेत्र के अन्य उपेक्षित चौराहों को भी इसी तरह साफ और हरा-भरा बनाना है। स्थानीय निवासियों ने इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए इसमें सहयोग करने का संकल्प लिया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *