लंच ब्रेक में स्कूल से निकलीं बालगृह की 3 बच्चियां,:नोएडा पुलिस ने अलीगढ़ से सकुशल बरामद किया, वॉशरूम के बहाने निकली थी


सेक्टर-62 स्थित राजकीय बालगृह (बालिका) की तीन नाबालिग लड़कियां स्कूल के लंच ब्रेक के दौरान बिना बताए परिसर से चली गईं। सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया और सीसीटीवी फुटेज, बस स्टैंड व मेट्रो स्टेशनों की जांच के बाद तीनों बच्चियों को अलीगढ़ से सकुशल बरामद कर लिया। मंगलवार (21 जुलाई) को तीनों बच्चियां संस्था की बस से महिला हेल्पर के साथ सेक्टर-51 स्थित विद्यालय पढ़ने गई थीं। लंच ब्रेक के दौरान महिला हेल्पर ने उन्हें तलाशा, लेकिन वे कहीं नहीं मिलीं। इसके बाद स्कूल की प्रधानाचार्य और राजकीय बालगृह की प्रभारी को सूचना दी गई, जिसके बाद मामले की जानकारी थाना सेक्टर-49 पुलिस को दी गई। एक ही क्लास के है छात्रा जांच में सामने आया कि 10, 12 और 13 वर्ष की उम्र की तीनों बच्चियां एक ही कक्षा में पढ़ती हैं। वे वॉशरूम जाने की बात कहकर स्कूल परिसर से बिना किसी को बताए निकल गई थीं। सीसीटीवी खंगाले गए सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-49 पुलिस ने कई टीमें गठित कर तलाश शुरू की। पुलिस ने आसपास के बस स्टैंड, मेट्रो स्टेशन और अन्य संभावित स्थानों पर जांच की तथा सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस टीम ने अलीगढ़ पहुंचकर तीनों बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *